{"_id":"5953e67b4f1c1b0f108b47de","slug":"huda-remove-slums-from-sector-57-area","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेक्टर 57 में हटाईं झुग्गियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 57 में हटाईं झुग्गियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा की करीब एक एकड़ जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों को बुधवार को विभाग की अतिक्रमण हटाओ टीम नेे हटाया। वहीं कई अस्थाई दुकानें भी तोड़ीं।
विज्ञापन
हुडा जेई संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 57 में हुडा की जमीन पर कब्जा कर करीब 100 से अधिक झुग्गियां बनाई गईं थीं। उन्होंने बताया कि सभी झुग्गियां मालिकों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया था। जिसके बाद बुधवार शाम अतिक्रमण हटाओ टीम ने बुलडोजर चलवाकर सभी झुग्गियां हटाईं।
विज्ञापन
सड़क निर्माण में बाधा बन रहे भवन को हटाया जाएगा
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अंबेडकर भवन को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। हुडा के संपदा अधिकारी विवेक कालिया ने बताया कि एसपीआर के बीच में अंबेडकर भवन के रूप में अंतिम अड़चन को दूर करते हुए भवन को शिफ्ट करने के लिए बादशाहपुर में 785 वर्ग गज जमीन मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन
हुडा की ओर से अंबेडकर भवन को एसपीआर के रास्ते से नई जगह पर शिफ्ट करने के लिए नगर निगम से जमीन मांगी गई थी। जिसके बाद नगर निगम ने इसके लिए बादशाहपुर में 785 वर्ग गज जमीन उपलब्ध करवाई है। इस जमीन पर अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भवन को जल्द शिफ्ट करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।