{"_id":"64a27ac76564b7697e0b9b36","slug":"huda-city-center-metro-station-on-yellow-line-renamed-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब गुरुग्राम सिटी सेंटर होगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब गुरुग्राम सिटी सेंटर होगी नई पहचान
Mon, 03 Jul 2023 01:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:07 PM IST
सार
येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
विस्तार
येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। सभी आधिकारिक दस्तावेजों, साइनेज, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और क्रमश: इन्हे बदला जाएगा। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दी है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर करने का फैसला किया है। इसके सभी आधिकारिक दस्तावेजों, सूचक बोर्ड और घोषणाओं में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और धीरे-धीरे इसे बदला जाएगा।
विज्ञापन
मेट्रो प्रबंधन ने नाम बदलने की सूचना सुबह अपने एक ट्वीट के जरिए यात्रियों को दी। ऐसे में कई यात्री नाम बदलने को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। मेट्रो प्रबंधन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसे ही कुछ ओर मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन