{"_id":"5b48ea6d4f1c1b35748b46b6","slug":"howrah-to-amritsar-will-run-two-special-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से हावड़ा चलेंगी ये दो स्पेशल ट्रेन, इस रूट पर चलेगी मेमू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से हावड़ा चलेंगी ये दो स्पेशल ट्रेन, इस रूट पर चलेगी मेमू
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने अमृतसर से हावड़ा के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया जलंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला, पानीपत, दिल्ली जंक्शन, टूंडला, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, पटना, क्यूल, जसीडीह और आसनसोल चलेंगी। इसके अलावा, रेलवे ने ट्रेन संख्या 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर और ट्रेन संख्या 14681/14682 नई दिल्ली-जलंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को 16 से 18 जुलाई के बीच चलाने का निर्णय लिया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने ट्रेन संख्या 04614 अमृतसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को 13 व 14 जुलाई को अमृतसर से शाम 6:40 बजे चलाने का निर्णय लिया है। अपनी यात्रा के तीसरे दिन यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित 2 टीयर, वातानुकूलित 3 टीयर, शयनयान श्रेणी तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

बलिया-वाराणसी के बीच चलेगी नई मेमू
बलिया-वाराणसी के बीच चलेगी नई मेमू
रेलवे ने बलिया-वाराणसी के बीच नई मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 15 जुलाई को इस रूट पर नियमित रूप से चलेंगी। इसके साथ ही रेलवे ने ट्रेन संख्या 75101/75102 वाराणसी सिटी-बलिया व ट्रेन संख्या 75103/75104 वाराणसी सिटी-फेफना डेमू ट्रेन को 14 जुलाई से नहीं चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 63298/63297 बलिया-वाराणसी मेमू ट्रेन 15 जुलाई से चलेगी। ट्रेन संख्या 63298 बलिया-वाराणसी सिटी मेमू बलिया से सुबह 4:45 बजे चलेगी व वारणसी सिटी सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 63297 वाराणसी सिटी-बलिया मेमू शाम 5:40 बजे चलेगी व बलिया स्टेशन रात 9:20 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सागरपाली, फेफना जंक्शन, चितबरा गांव, तेजपुर देहमा, करीमुद्दीनपुर, दोंदादीह, यूसुफपुर, शाहबाज कुली, गाजीपुर घाट, गाजीपुर सिटी, अंकुशपुर, सहरी हॉल्ट, नंदगंज, बासूचक हॉल्ट, तरोना, सय्यदपुर भीतरी, अउरीहार जंक्शन, सिधौना रामपुर हाल्ट, राजवरी, कादीपुर और सारनाथ स्टेशन पर ठहरेगी।