फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How will the palm of anu dubey hurt delhi police will consult doctors

अनु दुबे की कथित पिटाई का मामलाः हथेली पर चोट कैसे लगी, डॉक्टरों से राय लेगी पुलिस

Sat, 07 Dec 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
How will the palm of anu dubey hurt delhi police will consult doctors
अनु दुबे - फोटो : self

संसद भवन के बाहर धरने पर बैठने वाली युवती अनु दुबे की कथित पिटाई के मामले में दिल्ली पुलिस डॉक्टरों के पैनल से राय लेगी। अनु दुबे की हथेली पर चोट का निशान है। पुलिस डॉक्टरों के पैनल से ये जानना चाहेगी कि अनु की हथेली पर चोट कैसे लगी। 

विज्ञापन


हथेली में चोट अनजाने में लगी या फिर पुलिसकर्मियों की पिटाई से। अनु दुबे की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट में हथेली को छोड़कर अन्य जगहों पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हैदराबाद दुष्कर्म कांड के विरोध में दिल्ली की युवती अनु दुबे पिछले शनिवार सुबह संसद के बाहर पहुंच गई थी और धरने पर बैठ गई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसे जब संसद मार्ग थाने लाया गया, तो महिला हवलदार व दो महिला सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की थी। अनु दुबे ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि शिकायत दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने लिखी थी और शिकायत पर नीचे अनु दूबे के हस्ताक्षर थे। लिखित शिकायत मिलने के बाद नई दिल्ली जिले की विजिलेंस ब्रांच की महिला इंस्पेक्टर नीरज टोकस के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने अनु दुबे की पिटाई के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। टीम के एक सदस्य ने बताया कि संसद भवन व संसद मार्ग थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है। फुटेज में कहीं भी अनु दुबे के साथ मारपीट होती दिखाई नहीं दे रही है। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में भी कहा गया है कि मारपीट नहीं की गई है। 


अब टीम इस बात की जांच कर रही है कि अनु दुबे की हथेली पर चोट कैसे लगी। इसके लिए पुलिस राममनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों को एक पैनल बनाने के लिए लिखेगी। हालांकि जांच टीम ने शुक्रवार शाम तक अनु दुबे के बयान नहीं लिए थे। दूसरी तरफ जिन तीन महिला पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed