{"_id":"8976971eec9136cc6d23eeace7ecc2ae","slug":"how-s-policeman-drunk-and-make-nuisance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा पुलिसकर्मी, शराब पीकर मचाया चौकी में उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा पुलिसकर्मी, शराब पीकर मचाया चौकी में उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उठाने वाले ही अब अनुशासन तोड़ रहे हैं। चौकी नंबर-19 में तैनात एक ईएएसआई ने बुधवार को शराब के नशे में चौकी परिसर में जमकर हंगामा किया। समझाने आगे आए साथियों और चौकी प्रभारी को भी ईएएसआई ने गालियों से नवाजा। मामला हाथ से निकलता देख चौकी प्रभारी ने उसका मेडिकल चेकअप कराया। हालांकि अब पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की चौकी नंबर-19 पर ईएएसआई जगमाल तैनात हैं। बुधवार दोपहर बाद उन्होंने ड्यूटी के दौरान ही शराब का नशा किया। नशा चढ़ने के बाद उन्होंने चौकी परिसर में ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाना चाहा तो नशे की धुन में जगमाल ने उन्हें भी गालियां सुना दीं।
विज्ञापन
मामला हाथ से निकलता देख चौकी प्रभारी सुनीता ने जगमाल को पकड़वा कर मेडिकल कराने के लिए बीके भेज दिया। बीके में डाक्टरों ने उनके खून और मूत्र के नमूने लेकर जांच के लिए मधुबन भेजे हैं। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सुनीता ने कहा कि जगमाल बीमार थे इसलिए उनका मेडिकल चेकअप कराया गया। शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने के सवाल को उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि अब छोड़िए इन बातों को। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन