{"_id":"17c95842fabf55185002975a473f7f1e","slug":"how-resolved-the-case-has-not-returned-the-memory-of-danish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे सुलझेगा केस, नहीं लौट रही है दानिश की याददाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे सुलझेगा केस, नहीं लौट रही है दानिश की याददाश्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा में घायल हुए दानिश को अस्पताल से छुट्टी मिले पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी भी वह कुछ याद करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
सिर पर लगी चोटों के और उसके बाद हुए सिर के ऑपरेशन से दानिश की याददाश्त काफी हद तक जा चुकी है। उसे क्या याद है और क्या नहीं, यह कहना बेहद मुश्किल है।
हालांकि उसने घटना के संबंध में किसी से बात नहीं की है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना से संबंधित उसकी याददाश्त पूरी तरह जा चुकी है।
दानिश के भाई सरताज ने बताया कि उनके भाई को अस्पताल से तो छुट्टी मिल गई है। लेकिन अभी भी वह पूरी तरह ठीक नहीं है।
उसने घटना के संबंध में किसी से कोई बात नहीं की है। उसे अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें याद नहीं हैं। जिसकी वजह से अभी भी उसका बयान नहीं लिया जा सकता है।