फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Houses under construction collapsed, killing one, wounding 10

निर्माणाधीन मकान गिरने से दो की मौत, 10 जख्मी

Tue, 11 Aug 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Aug 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
Houses under construction collapsed, killing one, wounding 10

अलीपुर के बुढ़पुर गांव में सोमवार रात निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिरने से 11 मजदूर मलबे में दब गए। इसमें दो की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग, एमसीडी समेत बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बचाव दल व स्थानीय लोगों की मदद से सभी को  मलबे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां छह की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब सवा आठ बजे सूचना मिली कि बुढ़पुर गांव में क्लाउड फॉर्म हाउस के पास स्थित दो मंजिला मकान गिर गया है और इसमें करीब 11 लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की नौ गाड़ियां, आपदा प्रबंधन की टीम व सिविल डिफेंस के लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


राहत कार्य में लगे लोगों ने मलबे के नीचे दबे 11 लोगों को निकालकर उन्हें इलाज के लिए राजा हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मकान 150 गज में बना हुआ है। एक मंजिल के मकान में नीचे गोदाम बनाने का काम चल रहा था, साथ ही दूसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी।

इसी दौरान हादसा हो गया। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि मकान को अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। फिलहाल मकान मालिक की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed