फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   household report of delhi government.

पैसे खर्च करने में सबसे दिलदार हैं दिल्लीवाले

Sat, 06 Sep 2014 12:20 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
household report of delhi government.

दिल्लीवासी कमाई के मामले में पहले से ही सबसे आगे रहे हैं। अब खर्च करने के मामले में देश भर में अव्वल बन गए हैं। दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति मासिक खर्च 3842 रुपये है। जो देश भर में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


देश के शहरी क्षेत्रों में औसत प्रति व्यक्ति मासिक खर्च 2630 रुपये है। मालूम हो कि राजधानी में प्रति व्यक्ति सालाना आय दो लाख रुपये से ज्यादा है। जो देश भर के शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी लेवल एंड पैटर्न ऑफ हाउसहोल्ड एक्सपेंडिचर ऑफ दिल्ली रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के लोग खाने पीने के मुकाबले दूसरे कार्यों में ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। दिल्लीवासी प्रति माह 1462 रुपये खाद्य पदार्थों पर खर्च करते हैं जबकि 61 फीसदी खर्च अन्य मदों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों में भी वह सबसे अधिक 11 फीसदी खर्च दूध और उससे बने पदार्थों में पर करते हैं। वहीं अन्य पेय पदार्थों पर खर्च नौ फीसदी के करीब है। खाने के अलावा अन्य मामलों मसलन जूते और कपड़े खरीदने व ट्रांसपोर्ट व आने जाने के किराये पर राजधानीवासी 16.41 फीसदी राशि खर्च करते हैं।

पढ़िए, पूरी रिपोर्ट आंकड़ों के साथ

household report of delhi government.

दिल्ली के परिवार में औसत सदस्यों की संख्या 4.06 है। राजधानी में प्रति परिवार मासिक खर्च 15,122 रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के 64 फीसदी परिवारों के पास अपने मकान हैं। जबकि 34 फीसदी किराये मकान में रहते हैं। बाकी दो फीसदी लोग अन्य तरीके से रह रहे हैं।

रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि राजधानी के 56 फीसदी लोग नौकरी करते हैं। जबकि 35 फीसदी खुद का रोजगार चलाते हैं। दिल्ली में रहने वाले पुरुषों में 94 फीसदी व महिलाओं में 87 फीसदी साक्षर हैं। जबकि राजधानी के सिर्फ 6.28 फीसदी परिवारों की मुखिया महिलाएं हैं।

दिल्लीवासियों के खर्च का पैटर्न
प्रति परिवार खर्च- 15,122
प्रति व्यक्ति खर्च- 3842 रुपये
खाने पीने पर खर्च -1462 रुपये
नोट- लेवल एंड पैटर्न ऑफ हाउसहोल्ड एक्सपेंडिचर ऑफ दिल्ली के अनुसार प्रति माह खर्च

आंकड़े:
64 फीसदी लोगों के पास हैं अपने मकान
34 फीसदी किराये पर रहने वालों की संख्या
56 फीसदी लोग करते हैं नौकरी
35 फीसदी खुद का रोजगार
-------------------
6.28 फीसदी परिवारों की मुखिया हैं महिलाएं
94 फीसदी पुरुष साक्षरता
87 फीसदी महिलाएं हैं साक्षर

शहरी क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति मासिक खर्च
1.दिल्ली- 3842 रुपये
2.हरियाणा- 3817 रुपये
3.चंडीगढ़- 3357 रुपये
4.हिमाचल प्रदेश- 3259 रुपये
5.पंजाब- 2794 रुपये
6.गुजरात- 2581 रुपये
7.राजस्थान- 2442 रुपये
8.उत्तर प्रदेश- 2051 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed