{"_id":"5a8c01264f1c1bb3208ba528","slug":"house-collapsed-due-to-vibration-by-dj-tune","type":"story","status":"publish","title_hn":" बजाई ऐसी डीजे की धुन कि गिर गई दिवार और दब गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाई ऐसी डीजे की धुन कि गिर गई दिवार और दब गई कार
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलासपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
DJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के टंकी मार्ग पर रविवार रात एक शादी समारोह में बज रहे डीजे की तेज आवाज की धमक से दीवार गिर गई। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बगल में खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कार मालिक का आरोप है कि न्यायालय के तेज आवाज में डीजे बजाने की पाबंदी के बावजूद भी लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इससे बीमार और हृदय के रोगियों को परेशानी होती है। बिलासपुर निवासी राजेश उपाध्याय के घर में शादी 17 फरवरी को शादी थी। कार मालिक का आरोप है कि डीजे ऑपरेटर ने समारोह के दौरान तेज आवाज में डीजे चला दिया।
विज्ञापन
इससे समारोह स्थल की दीवार धमक से गिर गई। पास में खड़ी कार के ऊपर गिरी दीवार से उसके शीशे टूट गए और वह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक का कहना है कि पुलिस व प्रशासन की निष्क्रियता के कारण डीजे निर्धारित ध्वनि से तेज बजाए जा रहे हैं। आजकल परीक्षाओं का दौर चल रहा है, इसलिए भी तेज आवाज पर अंकुश होना चाहिए।
विज्ञापन