{"_id":"5e9491a48ebc3e75e104d5c0","slug":"hotspots-are-being-sanitized-in-south-delhi-nizammudin-zakir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी दिल्ली में सैनिटाइज किए जा रहे हैं हॉटस्पॉट, निजामुद्दीन और जाकिर नगर में लगाए गए 85 सफाई कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी दिल्ली में सैनिटाइज किए जा रहे हैं हॉटस्पॉट, निजामुद्दीन और जाकिर नगर में लगाए गए 85 सफाई कर्मचारी
Mon, 13 Apr 2020 09:51 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के हॉटस्पॉट क्षेत्र में छिड़काव जारी है। राजधानी के मुख्य हॉटस्पॉट निजामुद्दीन व जाकिर नगर में भी 85 सफाईकर्मियों द्वारा छिड़काव किया गया। इसके साथ ही अन्य इलाकों में भी करीब 19 जेटिंग मशीन और 23 टैंकरों द्वारा सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में संक्रमण रोकने के लिए निगम ने अभियान चला रखा है। अभियान के तहत मुख्य सड़कों से लेकर गलियों और घरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसमें भी विशेष रूप से संक्रमित पाए गए मरीजों के घरों को नैपसैक पंप द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिणी जोन के मालवीय नगर, हौजरानी, संगम विहार, खिड़की गांव, वसंत विहार, मोतीबाग, देवली एक्स. में चार टैंकरों और पांच जैटिंग मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
निगम के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के साथ-साथ जेजे कॉलोनी में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन किया गया। सीतापुरी, संगम विहार, मोहन गार्डन, रघुवीर नगर, टैगोर गार्डन, पोचनपुर गांव, गोविंदपुरी, आरकेपुरम, नानकपुरा और कालकाजी में भी छिड़काव कार्य जारी है।
विज्ञापन
भारत माता की जय के नारों के साथ निजामुद्दीन हुआ सैनिटाइज
कोरोना के हॉटस्पॉट निजामुद्दीन इलाके में पहुंचे निगम कर्मियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर अपना मनोबल बढ़ाया और सफाई की। वे मरकज के आसपास के क्षेत्रों में पीपीई किट पहनकर पहुंचे थे। मरकज के आसपास के क्षेत्रों में निगम प्रतिदिन सैनिटाइजेशन करा रहा है।
सोमवार सुबह निगम के करीब 50 कर्मी पीपीई किट पहनकर आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन के लिए पहुंचे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने के साथ काम शुरू किया। इस दौरान कर्मियों ने घरों के बाहर सैनिटाइजेशन किया। दक्षिणी निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि निगमकर्मी कोरोना के खिलाफ युद्ध में जी-जान से लगे हैं। हौसला बढ़ाने के लिए भारत माता की जय के नारे लगाना अच्छी पहल है।