फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hotels and guest houses become are become cheaper in faridabad

जीएसटी : होटल एवं गेस्ट हाउस में ठहरना हुआ सस्ता

Wed, 05 Jul 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 05 Jul 2017 06:26 PM IST
सार

जीएसटी : होटल एवं गेस्ट हाउस में ठहरना हुआ सस्ता

विज्ञापन
hotels and guest houses become are become cheaper in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद हर कोई सस्ते एवं महंगे के फेर में उलझा हुआ है। ग्राहक से लेकर कारोबारी तय नहीं कर पा रहे हैं किन वस्तुओं के दाम बढ़े है। एक तरफ बाजार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है, दूसरी तरफ कारोबारी सीए की मदद से जीएसटी का अर्थशास्त्र को बखूबी समझने में जुटे गए हैं।

विज्ञापन


इन सब के बीच होटल एवं गेस्ट हाउस में ठहरना लोगों के लिए फायदेमंद हो गया है। जहां पहले 19 प्रतिशत टैक्स चुकाया जा रहा था। अब बिल के आधार पर 12 से 28 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस संचालक का कहना है कि अगर देखा जाए जीएसटी की नई बिलिंग प्रक्रिया से कम बिल वाले ग्राहकों को फायदा होता नजर आ रहा है। पहले 19 प्रतिशत में 10 प्रतिशत लग्जरी एवं 9 प्रतिशत सेवा कर देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे घटाकर अब न्यूनतम 12 प्रतिशत कर दिया है। इसके लिए होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक रिसेप्शन पर जीसएटी के बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक की रहे हैं।

इस तरह से है प्रक्रिया : 
होटल में 2500 रुपये का बिल बनने पर 12 प्रतिशत जीएसटी, 2500 रुपये से अधिक होने पर 18 प्रतिशत जीएसटी, 7500 रुपये से अधिक होने पर 28 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाएगा। देखा जाए तो कम बिलिंग पर सर्विस टैक्स सिर्फ 2 प्रतिशत नजर आता है।  

एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के साथ बिलिंग प्रक्रिया को बदल दिया है। अब सिर्फ एक टैक्स लिया जा रहा है। रिसेप्शन पर भी लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। यात्रियों का ठहरना देखा जाए तो सस्ता हुआ है। -पृथ्वी सिंह, प्रबंधक


पहले 19 प्रतिशत टैक्स लिया जाता था। अब सिर्फ 12 प्रतिशत लिया जा रहा है। इससे उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है जिनका बिल ढ़ाई हजार से कम आता है। -राजेंद्र कुमार, गेस्ट हाउस संचालक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed