फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hotel owner found dead in room of his hotel

होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली की लाश

Mon, 07 Sep 2015 09:52 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
hotel owner found dead in room of his hotel

सीकरी कलां के पास रॉयल-इन-होटल के मालिक हरीश नागपाल (55) की रविवार सुबह अपने ही होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव होटल के एक कमरे में बेड पर मिला।

विज्ञापन


मृतक के बायीं कनपटी में गोली लगी थी, उसी हाथ में तमंचा था। लाखों रुपये के लेनदेन के विवाद में घटना से पहले होटल पार्टनरों के बीच नोकझोंक हुई थी।

पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, जबकि मृतक के बेटे ने हत्या बताया है। हालांकि मृतक के भाई ने सिर्फ घटनाक्रम की तहरीर दी है, किसी पर आरोप नहीं लगाया है। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

होटल पार्टनरों में चल रहा है विवाद

hotel owner found dead in room of his hotel

पुलिस ने बताया कि सीकरी कलां के पास नवरात्र में रॉयल इन नाम से होटल शुरू किया गया था। इस होटल में चार पार्टनर हैं। इनमें मोदीनगर के होटल फूड प्लाजा के मालिक श्याम कुमार के छोटे भाई अनिल कुमार, संजीव उर्फ बंटी, मृतक हरीश नागपाल की पत्नी सुनीता नागपाल और हरीश नागपाल का साला विनय हैं।

कोतवाली प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार रात हरीश नागपाल, उनका साला विनय और होटल का एक और पार्टनर होटल में मौजूद थे।

उस पार्टनर के देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश में उसका छोटा भाई भी होटल में जा पहुंचा, जहां हरीश नागपाल और उस पार्टनर की बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर नोकझोंक चल रही थी।

यह नोकझोंक रविवार तड़के तक चली, इसके बाद पार्टनर और उसका छोटा भाई चले आए। बताया गया कि सुबह करीब पांच बजे हरीश नागपाल साले विनय के साथ उनके घर गुरुनानक पुरा आ गए।

विनय ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के थाना सरिता विहार निवासी उनका जीजा हरीश नागपाल सुबह करीब सात बजे दिल्ली घर लौटने की कहकर उनके पास चले गए। उसके बाद वह दोबारा होटल पहुंच गए।

कमरे में झांका तो निकल गई चीख

hotel owner found dead in room of his hotel

विनय के मुताबिक, करीब साढे़ आठ बजे उन्होंने जीजा से फोन से बात करनी चाही, लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने होटल रिसेप्शिनिस्ट रिसेप्शनिस्ट विक्की से कहा कि दिल्ली से फोन आ रहा है। हरीश नागपाल से कहो कि वह उनसे बात कर ले। रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें बताया कि वह कमरे में मौजूद हैं।

वह जबरन दरवाजा नहीं खोल सकता। इसके बाद करीब दस बजे विनय के कहने पर विक्की ने दूसरी चाभी लगाकर दरवाजा खोला और कमरे में झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई।

कमरा नंबर 106 में हरीश नागपाल का बेड पर खून से लथपथ शव था। उसने विनय को घटना की जानकारी दी। विनय और अन्य सभी पार्टनर भी होटल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सिलसिलेवार ऐसे हुईं घटनाएं

hotel owner found dead in room of his hotel

सीओ जगतराम जोशी और कोतवाली प्रभारी दीपक शर्मा ने मौका मुआयना कर होटल के सभी पार्टनरों, कर्मचारियों और मृतक के परिजनों से बात की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए और सभी पार्टनरों का हैंडवॉश भी किया।

कोतवाली प्रभारी का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उनका यह भी कहना है कि मामला पार्टनरों के बीच लाखों रुपये के लेन देन से जुड़ा है। जांच की जा रही है।

सुबह 7: 47 बजे- हरीश नागपाल दोबारा होटल पहुंचे
7: 54 बजे- रिसेप्शनिस्ट सुमित से चाय मांगी
8: 06 बजे- रिसेप्शनिस्ट विक्की से सिगरेट मांगी
8: 25 बजे- विक्की कार की चाभी लेकर कमरे पहुंचा
10:05 बजे- विक्की ने हरीश का शव बेड पर देखा

12 घंटे में 100 से ज्यादा कॉल

hotel owner found dead in room of his hotel

पुलिस ने बताया कि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक मृतक हरीश नागपाल के मोबाइल पर 100 से ज्यादा कॉल आई हैं। इनमें मिस्ड कॉल की तादाद ज्यादा है।


मृतक के बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के बेटे हार्थिक ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस को दी तहरीर में केवल घटना की जानकारी दी है। तहरीर में घटना के लिए किसी को आरोपित नहीं किया गया है।

कमेटी के पैसों का हो सकता है विवाद
पुलिस ने बताया कि होटल पार्टनरों ने कमेटी में भी पैसा लगाया हुआ है। कमेटी के पैसों को लेकर भी विवाद हो सकता है, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed