{"_id":"5c6312f9bdec2273a135684c","slug":"hotel-arpit-palace-fire-case-handed-over-to-keshavpur-zone-deputy-commissioner-ira-singhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पित पैलेस होटल अग्निकांड की जांच उपायुक्त को सौंपी, 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पित पैलेस होटल अग्निकांड की जांच उपायुक्त को सौंपी, 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश
Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल अर्पित पैलेस में आग से 17 लोगों की मौत के मामले में लापरवाही की जांच केशवपुर जोन की उपायुक्त इरा सिंघल को सौंपी गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त की ओर से जारी इस आदेश में शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
लापरवाही पर रिपोर्ट तीन दिन में देने का आदेश
निगम की ओर से उपायुक्त को सौंपी गई जांच में उत्तरी निगम की लापरवाही या चूक सहित घटना के लिए जिम्मेदार विभागों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी और कारणों की बारीकी से छानबीन की जाएगी। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इस लिहाज से जांच में निर्माण, आग से बचाव के इंतजाम, बिल्डिंग बायलॉज और निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी लाइसेंस से संबंधित तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। इस जांच में उपायुक्त निगम अधिकारियों का भी सहयोग ले सकेंगी।
विज्ञापन
उत्तरी निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया लाइसेंस
इस घटना के बाद मेयर आदेश गुप्ता ने भी घटनास्थल का दौरा कर मौजूदा हालात की जानकारी ली। मेयर ने कहा कि इस मामले की जांच रिपोर्ट में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मेयर आदेश गुप्ता ने कहा कि इस बिल्डिंग के रिहायशी इस्तेमाल के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। हालांकि दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को आधार मानते हुए निगम के स्वास्थ्य विभाग की अेार से 2017 में तीन वर्षों के लिए लाइसेंस जारी किया गया।
विज्ञापन