फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hot wind scorched Monday was the hottest day of season

गर्म हवा ने झुलसाया: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 43.7 डिग्री पहुंचा तापमान, मंगलवार रात से बदलेगा मौसम

Tue, 23 May 2023 02:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 May 2023 02:40 AM IST
सार

कई केंद्रों में तापमान 30 व 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी कुछ स्टेशनों पर हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं तापमान भी 43 डिग्री के ऊपर रहेगा, जबकि कुछ केंद्रों पर तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Hot wind scorched Monday was the hottest day of season
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। सोमवार को तेज गर्म हवा के कारण दिल्ली के कुछ केंद्रों पर हीट वेव की स्थिति रही। वहीं, सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले रविवार को तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ, जबकि नरेला, पूसा व पीतमपुरा में तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। नजफगढ़ व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 46.2 डिग्री रहा। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। 

विज्ञापन


कई केंद्रों में तापमान 30 व 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी कुछ स्टेशनों पर हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं तापमान भी 43 डिग्री के ऊपर रहेगा, जबकि कुछ केंद्रों पर तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। गर्मी का यह सितम मंगलवार तक ही झेलना है। 23 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार रात से मौसम बदलेगा। इस कारण उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दो से तीन दिन तक बारिश होगी। 24 मई को मध्यम स्तर की बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस कारण से मौसम ठंडा हो जाएगा और तीन से चार दिन के लिए लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को कुछ केंद्रों पर हीट वेव की स्थिति रही। मंगलवार को भी कुछ जगह पर यही स्थिति रह सकती है। इस कारण से तापमान कुछ जगहों पर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन रात से राहत मिलनी शुरू होगी। 26 मई तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश राहत देगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है। पंजाब तक बादल पहुंच गए हैं, मंगलवार दिन के बाद इनके हरियाणा तक पहुंचने की संभावना है। इस बारिश के कारण अगले तीन दिन में तापमान में तीन से छह डिग्री गिरावट की संभावना है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed