फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hot City in the name of millions deceived flat.

हॉट सिटी में फ्लैट के नाम पर करोड़ों ठगे

Sat, 09 May 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 09 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Hot City in the name of millions deceived flat.

सेक्टर-1 के बहुमंजिला टावर के प्रोजेक्ट में फ्लैट देने के नाम पर करीब 150 लोगों से 12 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में एनआरआई बिल्डर और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वैशाली सेक्टर-1 में पुष्पा बिल्डर्स की ही साथी कंपनी के डब्ल्यू इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने साल 2011 में कोलिस्टा टावर के नाम से एक ग्रुप हाउसिंग योजना लांच की थी। योजना की प्री-लांचिंग पर ही लोगों से बुकिंग ली गई।

इसमें दो और तीन बीएचके फ्लैट बनने थे। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सभी बुकिंगकर्ताओं ने पांच से आठ लाख रुपये तक बुकिंग अमाउंट जमा कराया था। बिल्डर ने जल्द ही काम शुरू करवाने की बात कही।
विज्ञापन


मगर कई माह बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। कुछ माह बाद साइट पर नींव खुदाई का काम भी शुरू हुआ, मगर वह भी अटक गया।

इसके बाद से लगातार लोग एनआरआई बिल्डर राना रंजीत तिवारी, पत्नी नीलम तिवारी, बेटा गौरव तिवारी और बेटी प्रियंका तिवारी से बात कर रहे हैं।

मगर बिल्डर लगातार उन्हें टालता आ रहा है, जिसके बाद लोगों ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल साइट पर धरना देंगे लोग

बिल्डर से परेशान ओमवती, अर्चना, महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को सभी लोग इकट्ठा होकर वैशाली सेक्टर-1 बिल्डर की साइट पर धरना देंगे। लोगों ने बताया कि बिल्डर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुराना नक्शा दिखाकर ऐंठे रुपये
लोगों ने बताया कि बिल्डर ने बुकिंग के समय जो नक्शा दिखाया था वह सेक्टर-1 में ही खड़े एक पुराने प्रोजेक्ट का था। बिल्डर ने कहा था कि नक्शा पहले से स्वीकृत है। यह जल्द ही रिन्यू हो जाएगा, जिसके बाद निर्माण होगा।


टीएचए में बिल्डरों की ठगी हो रही आम
टीएचए में बिल्डरों पर ठगी का आरोप पहली बार नहीं लगा है। इंदिरापुरम में कई बिल्डरों पर लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बुकिंग के दौरान बिल्डर लुभावने सपने दिखाकर लोगों से रुपये लेते हैं। बाद में वादाखिलाफी करते हुए न सिर्फ प्रोजेक्ट लेट होते हैं। बल्कि कई प्रोजेक्ट्स में अभी तक लोगाें को मकान तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed