{"_id":"59cba3814f1c1bd7538b4af5","slug":"hospital-giving-incentive-money-on-the-birth-of-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल : ऐसा अस्पातल जो दे रहा बेटियों के जन्म पर प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल : ऐसा अस्पातल जो दे रहा बेटियों के जन्म पर प्रोत्साहन राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, होडल
Updated Wed, 27 Sep 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के निजी अस्पताल ने सरकार की तर्ज पर अस्पताल में बेटी के जन्म लेने पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की है। योजना के शुरू करने के बाद से अब तक अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल में बेटियां पैदा होने पर 50 महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है।
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लिंग परीक्षण पर भी रोक लगेगी।होडल के इस निजी किशन सिंह अस्पताल में के निदेशक बाबू किशन सिंह द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। किशन सिंह का मानना है कि जब समाज को बेटियों के प्रति जागरूक नहीं किया जाएगा, तब तक इस मुहिम को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह मुहिम वास्तव में अच्छी पहल है। इससे समाज में लड़कियों की घटती जन्म दर पर रोक लगेगी। सरकारी अस्पतालों के अलावा सभी निजी अस्पतालों में भी यह योजना शुरू करनी चाहिए। उन्होंने बताया की अब तक किशन सिंह अस्पताल में बेटी को जन्म देने वाली 50 माताओं को 500 -500 रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जा चुका है और आगे भी अस्पताल में यह सम्मान जारी रहेगा।