हाईवे पर भयंकर हादसा, उड़ गए ट्रकों के परखच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे फूटा अट्टा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर आधे घंटे के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना फतेहगढ़ जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी चालक नवप्रीत सिंह और गुरजिंदर सिंह निवासी पंजाब ट्रक में कोयला लादकर कानपुर से पंजाब जा रहे थे। वहीं, दूसरा ट्रक गुलावठी से बुलंदशहर की ओर जा रहा था, जिसमें कृषि यंत्र हैरों लदी थी। इसी दौरान फूटा अट्टा के पास दोनों ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
ट्रक चालक को आई झपकी में हुआ हादसा
हादसे में ट्रक में सवार नवप्रीत सिंह पुत्र चंदन सिंह (25) जबकि दूसरे ट्रक में सवार कौशल (27) पुत्र रूप किशोर निवासी मोहल्ला बारहसेनी थाना सिकंदराऊ जनपद हाथरस और प्रेम सिंह (30) पुत्र भोरी सिंह निवासी करसुआ थाना लौधा जनपद अलीगढ़ की मौत हो गई जबकि गुरजिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बटाला पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को बमुश्किल ट्रकों से निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटे के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटवाया।
इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। पुलिस के अनुसार हादसा अल सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालकों को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ है।