{"_id":"6a60e8af6ba33868810d4b0b","slug":"hopes-for-du-admission-remain-alive-remaining-seats-to-be-allocated-in-the-second-round-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147012-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में दाखिले की उम्मीद बरकरार, बची सीटों पर दूसरे राउंड में होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में दाखिले की उम्मीद बरकरार, बची सीटों पर दूसरे राउंड में होगा आवंटन
विज्ञापन
पहला राउंड संपन्न, 63,756 छात्रों ने स्वीकार किया आवंटन, 15,265 छात्रों ने सीट फ्रीज कर दाखिला पक्का किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहला राउंड संपन्न हो गया है। सीट स्वीकार करने के बाद मंगलवार मध्यरात्रि तक फीस भुगतान की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई। पहले राउंड में 63,756 बच्चों ने सीट आवंटन स्वीकार किया है। इनमें से 15,265 छात्रों ने सीट फ्रीज कर अपना दाखिला पक्का कर लिया, जबकि 48,153 छात्रों ने अगले राउंड के लिए सीट को अपग्रेड करने का विकल्प लिया है। ये छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं।
डीयू ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के पहले आवंटन के तहत स्नातक की कुल 71, 624 सीटों के लिए 93,033 छात्रों को सीट आवंटित की थी। अब इनमें से 63,756 ने सीट को स्वीकार कर लिया है। जिन्होंने आवंटित सीट को स्वीकार नहीं किया वे अब दाखिला सिस्टम से बाहर हो गए हैं। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार, पहला राउंड संपन्न हो गया है। इसमें 48,153 छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने अपग्रेड का बटन दबाया है। इस तरह से इन छात्रों को उनकी चयनित वरीयताओं के आधार पर दूसरे राउंड में सीट आवंटित की जाएंगी। इस तरह से छात्रों के पास डीयू में दाखिला लेने का अब भी अवसर है।
15, 265 छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट थे इसलिए उन्होंने सीट को फ्रीज कर दिया। अब वह अगले राउंड में किसी और कॉलेज या कोर्स में दाखिला लेने के हकदार नहीं हैं। वहीं पहले राउंड में जिन्होंने सीट को स्वीकार कर लिया लेकिन फीस का भुगतान नहीं किया उनकी सीटें स्वत: निरस्त हो जाएंगी। अब दूसरे राउंड में बेहतर रैंक वाले अन्य छात्रों को आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
फीस जमा किए बिना किसी भी छात्र का प्रवेश अंतिम नहीं माना जाएगा। वहीं जिन छात्रों को पहले राउंड में कोई सीट आवंटित नहीं हुई हैए उन्हें उपलब्ध सीटों के आधार पर दूसरे राउंड में मौका दिया जाएगा।
अगस्त के पहले हफ्ते में मिड एंट्री का विकल्प
दाखिला डीन प्रो. गांधी ने बताया कि दो राउंड संपन्न होने के बाद तीसरा राउंड शुरू करने से पहले सीटों की स्थिति की जानकारी छात्रों को दी जाएगी। इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में मिड एंट्री का विकल्प उन्हें मिलेगा। यह मौका उन छात्रों के लिए होगा जिन्होंने पहले डीयू में आवेदन नहीं किया है। वह शुल्क का भुगतान कर दाखिला सिस्टम में एंट्री कर सकेंगे। इस एंट्री से कई छात्रों के लिए दाखिले का रास्ता खुल जाएगा। वहीं, अब दूसरे राउंड के लिए छात्र 25 जुलाई दोपहर 12 सीट का आवंटन किया जाएगा। इस पर 25 जुलाई से 26 जुलाई रात 11:59 मिनट तक सीट को स्वीकार करने का अवसर मिलेगा।