फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hookah bar was going on in Delhi restaurant Many arrested including owners

पाबंदी के बावजूद रेस्तरां में चल रहा था हुक्का बार, परोसी जा रही थी शराब, सात युवतियों समेत 31 गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar was going on in Delhi restaurant Many arrested including owners
hookah bar - फोटो : hookah bar

कोरोना की वजह से रेस्तरां और होटलों में फिलहाल लोगों के जुटने पर मनाही है, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। मंगलवार रात पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में पुलिस ने एक रेस्तरां पर छापा मारा। वहां हुक्का बार चल रहा था और खुले आम शराब परोसी जा रही थी। 

विज्ञापन


युवक और युवतियां तेज संगीत पर थिरक रहे थे। पुलिस ने रेस्तरां के दो मालिक भाइयों लविश और कशिश खुराना समेत 31 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। इनमें 7 युवतियां भी शामिल हैं। दोनों आरोपी बिना लाइसेंस के ही शराब परोसने के अलावा हुक्का बार चला रहे थे। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार रात सूचना मिली कि पुष्कर एंक्लेव, पश्चिम विहार ईस्ट के प्लेग रेस्तरां में युवाओं को शराब परोसने के साथ ही हुक्का बार भी चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात को पहली मंजिल स्थित रेस्तरां पर छापा मारा। अंदर आठ टेबल पर हुक्के रखे हुए थे। इसके अलावा भारी मात्रा में महंगी शराब व बीयर परोसी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रेस्तरां मालिक लविश खुराना और उसके भाई कशिश खुराना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद इन लोगों ने अपने बंद पड़े रेस्तरां में कमाई के लिए यह धंधा शुरू किया था। 


पुलिस ने दोनों के खिलाफ अवैध शराब परोसने, सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं 22 युवक व 7 युवतियों के परिजनों को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई। बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से युवक-युवतियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed