फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honeymoon package and make it attractive by offering the victim of swindle,

हनीमून पैकेज और लुभावने ऑफर देकर बनाते थे ठगी का शिकार

Mon, 14 Dec 2015 06:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 14 Dec 2015 06:13 AM IST
विज्ञापन
Honeymoon package and make it attractive by offering the victim of swindle,

हनीमून पैकेज के नाम पर एक कंपनी ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया। कंपनी ने पीड़ितों को लुभावने ऑफर देकर लाखों रुपए जमा कराए। विदेशी शहरों में हनीमून के सपने भी दिखाए।

विज्ञापन


असल में यह सारा खेल फ्राड के लिए किया गया। पीड़ितों ने सेक्टर-20 थाने में कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच सही पाए जाने पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-27 स्थित एक मॉल में टूर एंड ट्रेवल्स की एक कंपनी है। यहां लोगों को हनीमून व घूमने के लिए पैकेज ऑफर दिए जाते हैं। यह ऑफर एक लकी ड्रा के जरिए निकाले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल व रिहाएशी बाजारों में घूमते है एजेंट

Honeymoon package and make it attractive by offering the victim of swindle,

जिसके बाद कंपनी के एजेंट लोगों को फोन कर उन्हें बताते है कि आपका लकी ड्रा निकला है। साथ ही आपको विदेश यात्रा के लिए बेस्ट ऑफर भी दिया जाएगा। बतौर फोन कर एजेंट लोगों को सब मॉल बुलाते है।

साथ ही उन्हें कंपनी की वेबसाइट दिखाकर अपने जाल में फंसाते है। इसके बाद उनसे कुल पैकेज का कुछ प्रतिशत जमा कराने को कहते है। यह रुपए कैश व चेक के माध्यम से जमा कराया जाता है।

कई महीनों तक भी जब पैकेज नहीं मिलता तो पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का पता चलता है। रविवार को थाना सेक्टर-20 पहुंचे पीड़ित पवन , बसंत व मिनाक्षी ने आरोप लगाया है कि उनसे पहले पर्ची भरवाई गई।

इसके बाद लकी ड्रा का बहाना बताया गया। साथ ही मैंमबरशिप के लिए प्रति व्यक्ति 80 से 90 हजार रुपए लिए। उन्होंने बताया कि कंपनी ऐसे करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी है। जिनसे लाखों रुपए ऐंठ चुकी है। पीड़ितों ने एसपी सिटी से भी मामले की शिकायत की है।

चुनिंदा देश को करते है टारगेट

Honeymoon package and make it attractive by offering the victim of swindle,

कंपनी के एजेंट मॉल में घूमते है। यहां शापिंग करने आए लोगों से पर्ची भरवाते है। इसके बाद उन्हें फोन पर झांसा दिया जाता है कि आपका लकी ड्रा में नंबर आया है।

जिसमें आपकों विदेश में यात्रा के लिए 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही कई अन्य लुभावने ऑफर दिए जाते है। ऐसे में पीड़ित कंपनी के चक्कर में फस जाते है।

यह एजेंसियां लोगों को विदेश में कुछ चुनिंदा देशों के नाम बताती है। जिसमें सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेशिया , मोरेशिस के अलावा स्वीटजर लैंड शामिल है।

यह बताते है कि इन देशों में हमारे रिसार्ट है। जहां आपको रुकने की सुविधा के साथ घूमाने की सुविधा दी जाएगी। ऐसे में लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed