फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Ministry orders CBI inquiry into supply of substandard medicines in Delhi government hospitals

Delhi: गृह मंत्रालय ने घटिया दवाओं की आपूर्ति की CBI जांच के दिए आदेश, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया स्वागत

Sat, 06 Jan 2024 03:35 AM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 06 Jan 2024 03:35 AM IST
सार

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में घटिया दवाओं की कथित आपूर्ति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस जांच का स्वागत किया और स्वास्थ विभाग के सचिव को जल्द निलंबित करने की मांग की।
 

विज्ञापन
Home Ministry orders CBI inquiry into supply of substandard medicines in Delhi government hospitals
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सरकार अस्पतालों में घटिया दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। साथ ही ये भी जांच की जाएगी कि क्या ये दवाएं मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से भी वितरित की गईं थी। पिछले साल दिसंबर में इस मामले पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की सिफारिश के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन


उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि कथित तौर पर दवाएं गुणवत्ता मानक परीक्षण में विफल रहीं। दिल्ली के अस्पतालों में जीवन को खतरे में डालने की संभावना थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस जांच का स्वागत किया और स्वास्थ विभाग के सचिव को जल्द निलंबित करने की मांग की। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मैंने पिछले साल मार्च में पद संभाला था। इसके तुरंत बाद दवाओं का ऑडिट करने के दिशा-निर्देश दिए थे। लेकिन दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने इन दिशा-निर्देशों को पालन नहीं किया। इस मामले में मैं सीबीआई जांच का स्वागत करता हूं, लेकिन केंद्रीय अधिकारियों को क्यों बचाया जा रहा है। उन्हें तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने पत्र लिखकर गृह मंत्रालय से जांच की मांग की थी। पत्र में लिखा कि इसकी भी जांच की जानी चाहिए कि क्या वही दवाएं जो केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) द्वारा खरीदी गई हैं, उन्हें 'मोहल्ला क्लीनिक' के माध्यम से मरीजों को वितरित किया जा रहा है या नहीं। पत्र में कहा गया है कि 'मानक गुणवत्ता की नहीं' दवाओं की आपूर्ति के लिए कोई भी कार्रवाई सीपीए तक सीमित नहीं होनी चाहिए और पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच करने की आवश्यकता है।

टेस्ट रिपोर्ट में भी कहीं नहीं लिखा नकली हैं दवाइयां : सौरभ भारद्वाज

अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में मिल रहीं दवाईयां नकली नहीं हैं। भाजपा ने इसे लेकर झूठ फैलाया है। दवाओं की टेस्ट रिपोर्ट में भी कहीं नहीं लिखा कि यह दवाइयां नकली हैं। यह कहना है दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का। 

शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक आधिकारिक कार्यालय की मिलीभगत से जनता में नकली दवाइयों का झूठ फैलाया। केंद्र सरकार एवं सभी राज्यों के अस्पतालों में भी इन्हीं कंपनियों से दवाइयां सप्लाई की जाती हैं। समय-समय पर दवाइयों की जांच करना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो लगातार चलती रहती है। 

सीपीए के आंकड़ों में भी 2022-23 में 281 में से 12 सैंपल और 2023-24 में 651 में से 20 सैंपल सही नहीं पाए गए थे। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जांच में पता चला कि सभी दवाओं में जो साल्ट होना चाहिए, वही उपलब्ध था, कोई और साल्ट या कोई नकली साल्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि 2019 में भी चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा ने दिल्ली में जहरीला पानी होने का झूठ फैलाया था। एक बार फिर चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा दिल्ली में जहरीली दवाइयों का झूठ फैला रही है। 

मंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल कार्यालय से जारी गई की गई सूचना के अनुसार इहबास, दीन दयाल उपाध्याय और लोकनायक अस्पताल से करीब 43 अलग-अलग दवाइयां के नमूने जांच के लिए लिए गए थे और इन 43 दवाइयों में से पांच दवाइयां के नमूने तय मानक के अनुसार नहीं पाए गए। 

भाजपा कर रही विश्व स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साजिश 
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व मंत्री आतिशी ने कहा कि फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साजिश रच रही है। ये जांच किसी भ्रष्टाचार को ढूंढने के लिए नहीं किए जा रहे, इनका केजरीवाल सरकार के हेल्थकेयर मॉडल को रोकना है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आने के बाद टूटी-फूटी भवन, डॉक्टर सहित अन्य को पूरी तरह से बदला।

हर गरीब तक मुफ्त इलाज पहुंचा। दिल्ली के स्वास्थ्य सुविधा का संयुक्त राष्ट्र संघ के दो पूर्व सेक्रेटरी जनरल कोफी अन्नान और बान की मून ने दिल्ली आकर मोहल्ला क्लीनिक को देखा। उसकी तारीफ की। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भी मोहल्ला क्लीनिक पर अपना भरोसा दिखाया है। जब से मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत हुई है, तब से 7 करोड़ से अधिक ओपीडी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed