{"_id":"5db0fcbe8ebc3e01506f04b7","slug":"home-minister-amit-shah-to-visit-itbp-39-battalion-camp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी 39 बटालियन कैंप में आज आएंगे गृह मंत्री अमित शाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी 39 बटालियन कैंप में आज आएंगे गृह मंत्री अमित शाह
Thu, 24 Oct 2019 06:52 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
amit shah (file photo)
- फोटो : ani
58वीं रेजिंग डे परेड के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सूरजपुर के लखनावली स्थित आईटीबीपी 39 बटालियन कैंप आएंगे। यहां विभिन्न श्रेणी में आईटीबीपी के 35 वीर जवानों और अफसरों को सम्मानित करेंगे साथ ही देश को सुरक्षित रखने में आईटीबीपी के योगदान पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
मौके पर एसटीएस शिवपुरी को बेस्ट ट्रेनिंग सेंटर का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं स्वच्छता ट्रॉफी रायपुर 38 बटालियन को दी जाएगी। जबकि 13 बटालियन लिंगडम को बेस्ट बॉर्डर बटालियन ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। जबकि बेस्ट नॉन बार्डर बटालियन ट्रॉफी 26 बटालियन लुधियाना को दी जाएगी। इस अवसर पर बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए भी अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। अमित शाह करीब डेढ़ घंटे तक बटालियन कैंप में रहेंगे।
विज्ञापन
वीरता के लिए छह पुलिस पदक
बृहस्पतिवार को वीरता के लिए अनुराग कुमार सिंह, राजेश कुमार, जितेंद्र, सुखदव दोनकरी, अनिल नेगी, महेश कुमार को पदक प्रदान किया जाएगा। नक्सलवादियों और जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विशिष्ट सेवा के लिए छह पुलिस पदक
आईटीबीपी के मनोज कुमार सिंह, ब्रिज मोहन सिंह, भपतोश सिन्हा, जयपाल यादव, रविंद्र पांडेय और बलराज सिंह को विशिष्ट पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए 23 पुलिस पदक
कुंवर पाल सिंह, राम मेहर सिंह, छोटा राम जाट, आनंद सिंह, मुकेश कुमार सराफ, अवनींद्र कुमार राय, रनबीर सिंह नेगी, उमंग खत्री, लाल सिंह, गिरीश चंद्र पत्नी रनवीर सिंह, नंद किशोर साती, कुंवर पाल, एसबी शर्मा, आरके शाह, महेश कालावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत कुमार सिंह, भानीता तिमुमनगपी (महिला), राजेंद्र सिंह, ओमबीर सिंह, बाबू लाल, सत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।
बेस्ट डॉग का पुरस्कार पुत्री को, सर्वश्रेष्ठ घोड़े का पुरस्कार फतह को
हर बार रेजिंग डे परेड के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए कुत्ते और घोड़े को सम्मानित किया जाता था। इस बार सम्मानित करने का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को हो गया। आईटीबीपी के अफसरों ने बताया कि 40 बटालियन राजनंदनगांव, छत्तीसगढ़ से जुड़े ऑपरेशन में पुत्री नामक कुत्ते को बेस्ट डॉग का अवार्ड दिया गया। पुत्री ने नक्सली क्षेत्र छत्तीसगढ़ में 20 किलो आरडीएक्स पकड़वाया था। वहीं, सर्वश्रेष्ठ घोड़े का अवार्ड फतह को दिया गया है।