फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   home minister amit Shah said There is 3G government in Delhi in Mustafabad rally

'दिल्ली में 3G सरकार': मुस्तफाबाद में बोले शाह, दंगे वाले चाहिए या..., 10 साल में AAP ने सिर्फ घपले-घोटाले किए

Sat, 01 Feb 2025 06:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट पर प्रचार के दौरान सोनिया विहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरी सभा यमुना के घाट पर है। भाजपा की सरकार बना दो, दो साल के बाद जो छठ पूजा होगी, मैं यमुना जी में डुबकी लगा के बताऊंगा। इस दौरान शाह ने अरविंद केजीवाल पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
home minister amit Shah said There is 3G government in Delhi in Mustafabad rally
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। क्योंकि पांच फरवरी को दिल्ली में मतदान होगा। इसलिए सभी राजनीतिक दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी को 3जी की सरकार कहा है। मुस्तफाबाद में रैली के दौरान शाह ने भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट के लिए वोट मांगते हुए इशारा करते कहा कि दंगों में झोंकने वाले चाहिए या फिर दंगों से बचाने वाले चाहिए। अब ये आप सबको तय करना है। 

विज्ञापन

12 लाख तक के मध्यम वर्ग को आयकर से मुक्ति: अमित शाह
सोनिया विहार में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड को हजारों करोड़ की योजनाएं दीं हैं। 12 लाख रुपये सालाना तक की आय वाले मध्यम वर्ग को आयकर से मुक्ति दी गई। वहीं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के जरिए अब गिग वर्कर्स को मुफ्त इलाज मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में घोटालों की सरकार है: अमित शाह
जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आलीशान सुविधाओं वाला बंगला बनवाया। न सिर्फ 51 करोड़ रुपये का शीश महल बनवाया, बल्कि हजारों करोड़ के घोटाले भी किए। शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, राशन वितरण घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, क्लासरूम घोटाला, बसों में पैनिक बटन का घोटाला, सीसीटीवी घोटाला आदि।

विज्ञापन

दिल्ली में 3जी की सरकार चल रही है: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक बड़ी लहर देखने के बाद मुस्तफाबाद आया हूं। आप के 52 में से 26 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया क्योंकि उन्हें पता है कि पार्टी दिल्ली में हार रही है। दिल्ली में चल रही सरकार 3जी है। इसका मतलब है कि 'घोटाले वाली सरकार', 'घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार' और 'घपले करने वाली सरकार'..."

केजरीवाल ने यमुना नदी साफ का वादा किया: अमित शाह
मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, छठ पूजा अच्छे से करेंगे और वह नदी में डुबकी लगाएंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आगे कहा कि वह बहाने बना रहे हैं कि हरियाणा सरकार नदी में जहर मिला रही है। हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे और खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed