फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Minister Amit Shah planted Four crore saplings Inaugurate 15 Building In Greater Noida

Noida: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे ग्रेटर नोएडा, अभियान के तहत चार करोड़वां पौधा लगाया, भवनों का किया उद्घाटन

Fri, 18 Aug 2023 12:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Aug 2023 12:58 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वर्ष 2020 से 2022 में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस वर्ष सीआरपीएफ के लिए 1.5 करोड़ पौधारोपण का सामूहिक लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah planted Four crore saplings Inaugurate 15 Building In Greater Noida
ग्रेनो स्थित सीआरपीएफ केंद्र पहुंचे गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के सुत्याना गांव के पास स्थित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र पहुंचे। यहां पर उन्होंने चार करोड़वां पौधा लगाया। अमित शाह सीआरपीएफ के आठ विभिन्न परिसर में 15 नवनिर्मित भवनों का भी ई-उद्घाटन किया। उनके दौरे के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारिक दिन भर तैयारियां में जुटे रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। तीन साल पहले हमने तय किया था कि दिसंबर 2023 से पहले हम पांच करोड़ वृक्षों को लगाएंगे और वृक्ष बनने तक इनका ख्याल रखेंगे। जिस समय 50000000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था उस समय लोग कहते थे कि कैसे पूरा होगा, लेकिन आज मुझे भरोसा हो गया है कि हम बहुत जल्द लक्ष्य पूरा करेंगे। इस  केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल ने कोरोना कल से लेकर देश की जनता के हर संकट पर साथ दिया, खड़ा रहने का जज्बा दिखाया। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि आज परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल एबी तारापोर का जन्मदिन है। शहीद तारापोर ने देश की रक्षा के लिए न केवल सर्वोच्च बलिदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी-अभी अंडमान निकोबार में स्थित एक द्वीप को शहीद तारापोर का नाम देकर उनको सदा लोगों की स्मृति में जीवित रखने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वर्ष 2020 से 2022 में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस वर्ष सीआरपीएफ के लिए 1.5 करोड़ पौधारोपण का सामूहिक लक्ष्य रखा है। लक्ष्य पूरा होने पर पौधारोपण की संख्या पांच करोड़ हो जाएगी। अमित शाह शुक्रवार ने ग्रेटर नोएडा के सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में चार करोड़वां पौधा लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया। अहम है कि 12 जुलाई 2020 को गृह मंत्री ने यह अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed