फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Minister Amit Shah expressed condolences by writing letter to the wife of martyr head constable

गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी को पत्र लिखकर जताई संवेदना

Tue, 25 Feb 2020 10:51 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 25 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah expressed condolences by writing letter to the wife of martyr head constable
अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की पत्नी को पत्र लिखकर संवेदना जताई है। शाह ने लिखा पूरे देश दुख की इस घड़ी में बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार के साथ खड़ा है। हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की सोमवार को गोकुलपुरी इलाके में हुई हिंसा में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


शाह ने पूनम देवी को लिखे पत्र में कहा, आपके बहादुर पति निष्ठावान पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने कड़ी चुनौतियों का सामना किया। एक सच्चे सैनिक की तरह उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे। पूरा देश आपके साथ है।
विज्ञापन


शांति के लिए शीर्ष नेताओं की बैठक 

पूर्वी दिल्ली इलाके में सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी के हालात पर चर्चा के लिए मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें शांति बहाल करने के उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने पुलिस बल की कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में उप राज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा, भाजपा नेता मनोज तिवारी और रामवीर बिधूड़ी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री के साथ बैठक सकारात्मक रही। सभी राजनीतिक पार्टियां चाहती हैं कि हिंसा को रोका जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी राजनीतिक दल सुनिश्चित करेंगे कि राजधानी में शांति बहाल हो। पुलिस अपना काम कर रही है। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जितने भी बल की जरूरत होगी, मुहैया कराया जाएगा।

हिंसा से कभी किसी का भला नहीं हुआ है। जिन लोगों की हिंसा में जान गई है, वे सभी किसी न किसी घर के सदस्य थे। हिंसा बढ़ेगी तो उसका किसी को भी फायदा नहीं होगा। बैठक में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तय किया गया कि सभी पार्टियां और उनके प्रतिनिधि मिलकर शांति बहाल करने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। 


केजरीवाल ने कहा कि पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हुई है और कई पुलिसकर्मी गंभीर घायल हैं। मैक्स अस्पताल में 9 पुलिसकर्मी भर्ती हैं। जीटीबी में 16 पुलिसकर्मी भर्ती हैं। दो-तीन दिन से सबके संपर्क में हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed