फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holi will not be celebrated in Shaheen Bagh about delhi violence

हिंसा पर शोक जाहिर करते हुए शाहीन बाग में नहीं मनेगी होली, महिला दिवस के मौके पर हुए कई कार्यक्रम

Mon, 09 Mar 2020 09:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Mar 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Holi will not be celebrated in Shaheen Bagh about delhi violence
shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान दोनों ही समुदाय के 53 लोगों की मौत के बाद शाहीन में बैठी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने होली न मनाने का फैसला किया है। यहां मौजूद महिलाओं व प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शोक का इजहार करने के लिए होली न मनाने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि लोगों ने सोमवार शाम से ही एक-दूसरे को होली की बधाई देना शुरू कर दी। रविवार शाम को महिला दिवस के मौके पर शाहीन बाग में संगीत के कई कार्यक्रम भी हुए। होली के मौके पर सड़क खोलने की अटकलें चल रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल बिना सीएए और एनआरसी को वापस लिये वह सड़क नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन स्थल पर मौजूद जैनुल आबदीन ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अचानक शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाओं व लोगों की संख्या घट गई थी। कुछ लोगों ने सड़क खोलने के लिए दबाव भी बनाना शुरू कर दिया था। दोबारा सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शाहीन बाग में लोगों की संख्या बढ़ गई है। वहां मौजूद महिला कुलसुम ने बताया कि हिंसा के बाद यहां प्रदर्शनकारी दुखी हैं। हिंसा में इंसानियत की हत्या कर दी गई। वह हिंसा का पूरी तरह विरोध करती है। इसलिए शाहीन बाग में होली न मनाने का फैसला किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed