फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   holi 2019 Railways will run special trains for Varanasi, Lucknow, Allahabad, Mumbai

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर घर जाने के लिए नहीं हुआ टिकट तो पढ़ें ये जरुरी जानकारी

Wed, 20 Mar 2019 03:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Mar 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
holi 2019 Railways will run special trains for Varanasi, Lucknow, Allahabad, Mumbai
फाइल फोटो
रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ, नई दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद के बीच भी ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04215/04216 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ होली स्पेशल चार फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04215 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 22 व 24 मार्च  को रात 11 बजे लखनऊ से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04216 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 24 व 26 मार्च को दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। रात 11:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मार्ग में बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 04213 वाराणसी से 23 और 25 को रात 9:20 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04214 नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल 23 व 25 मार्च को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

मार्ग में सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04117 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल 23 और 24 मार्च को चलेगी। 

इलाहाबाद से रात्रि 08:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04118 आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद सुपरफास्ट होली स्पेशल रेलगाड़ी 24 और 25 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9 बजे चलकर उसी दिन शाम 7:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। 

मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक और अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। एक अन्य ट्रेन 20 मार्च को वाराणसी से दोपहर 1:55 बजे मुंबई के लिए चलेगी। मार्ग में दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर तथा इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed