फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HM Amit Shah participates in All India Tree Plantation Campaign run by the CAPF

अमित शाह बोले, कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को दुनिया देख रही है

Sun, 12 Jul 2020 10:29 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Jul 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
HM Amit Shah participates in All India Tree Plantation Campaign run by the CAPF
अखिल भारतीय पौधरोपण अभियान में पहुंचे अमित शाह - फोटो : ani

गुरुग्राम जिले के खादरपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पौधरोपण अभियान में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। रविवार सुबह गृह मंत्री आयोजन स्थल पर पहुंचे और पौधरोपण किया।

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से एक है। सभी लोग सोच रहे थे कि भारत जैसा देश कोरोना संक्रमण से कैसे लड़ पाएगा। इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे हमारे देश में कोरोना के खिलाफ सबसे सफल लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षाबलों के जवान बहुत अहम भूमिका निभा रहे हैं, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। आज में आप सभी कोरोना वॉरियर्स को नमन करता हूं।

हमारे जवानों के आज साबित कर दिया है कि उन्हें केवल आतंक ही नहीं, बल्कि लोगों के सहयोग से कोरोना से भी निपटना आता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जैसे समय हो रहा है वैसा समय पूरी दुनिया में पहले कभी नहीं आया था। मानव जाति के इतिहास में अब तक किसी महामारी का ऐसा उल्लेख नहीं किया गया है। पूरी दुनिया इससे जंग लड़ रही है। 

हमारे देश में जैसी स्वास्थ्य सेवाएं हैं, जितनी आबादी है, उसे देखकर सबके मन में आशंकाएं थीं कि कहीं हमें बहुत बड़ा नुकसान तो नहीं होगा। हमारे देश में इस जंग को सरकार के साथ-साथ 120 करोड़ की जनता ने भी लड़ा है।

देश में कोरोना को लेकर कहीं डर का माहौल नहीं है, बल्कि सबके मन में इसे हराने का जज्बा है। सुरक्षाबलों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक नया उदाहरण पेश किया है। हमारे कई जवानों ने इस लड़ाई में अपनी जान गंवाई है।


उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्तिक करना चाहता हूं कि आपका यह बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई का इतिहास जब लिखा जाएगा तो स्वर्ण अक्षरों में सुरक्षाबलों के जवानों का नाम दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed