{"_id":"6598c4404f80c3fa8a005f0c","slug":"hizbul-mujahideen-terrorist-javed-mattoo-was-to-go-to-jammu-and-kashmir-and-attack-soldiers-2024-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खूंखार आतंकी है मट्टू: जावेद को जम्मू-कश्मीर जाकर जवानों पर करना था हमला... हथियारों को खेप लेने आया था दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार आतंकी है मट्टू: जावेद को जम्मू-कश्मीर जाकर जवानों पर करना था हमला... हथियारों को खेप लेने आया था दिल्ली
Sat, 06 Jan 2024 08:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Jan 2024 08:54 AM IST
सार
हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जावेद मट्टू को लेकर नया खुलासा हुआ है। दिल्ली से हथियार लेकर जावेद जम्मू-कश्मीर जाता। यहां पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाहीन के आदेश पर कई सुरक्षा जवानों की हत्या करता। लेकिन उससे पहले आतंकी पकड़ा गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आतंकी जावेद अहमद मट्टू को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 11 ज्ञात आतंकी हमलों में शामिल हिजबुल मुजाहिदीन का वांछित आतंकवादी जावेद मट्टू दिल्ली से वापस लौटकर जम्मू कश्मीर में जवानों की हत्या करने के लिए उन पर जानलेवा हमला करता।
उसे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाहीन ने कई सुरक्षा जवानों की हत्या करने का आदेश दिया था। ये खुलासा कथित आतंकी जावेद मट्टू ने किया है। दिल्ली पुलिस आतंकी से लगातार पूछताछ कर रही है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जावेद दिल्ली में हथियार लेने आया था।
उसे दक्षिण दिल्ली में एक गुप्त जगह पर हथियार रखे मिलते थे। उसे हथियार देने वाले का न तो नाम बताया जाता और न ही उसका नंबर दिया जाता। उसे एक जगह बताई जाती कि हथियार उस जगह रखे हैं। वह उस जगह से हथियार लेकर जम्मू कश्मीर जाता।
विज्ञापन
अरोपी आतंकी जावेद ने भी बताया है कि आरोपी को जम्मू कश्मीर में कई जवानों की हत्या करनी थी। इसके लिए उसने आतंकियों की एक टीम मिलती। इसे बस वहां जाकर हमला करना था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आतंकी जावेद मट्टू की शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल मे मेडिकल जांच करवाई।

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
अदालत ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकी हमलों के मामलों में आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को जावेद अहमद मट्टू (32) को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया था।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नबीला वली ने मट्टू को अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन पर एक सप्ताह के लिए हिरासत में भेज दिया। 10 लाख रुपये का इनामी आरोपी को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे चोरी की कार चलाते गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक, मट्टू का नाम 11 आतंकी हमले के मामलों में सामने आए हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर में पांच ग्रेनेड हमले शामिल है। अलग-अलग आंतकी घटनाओं में कम से कम पांच पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी गई थी जबकि 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
पुलिस को मिली सात दिन की कस्टडी
अदालत ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकी हमलों के मामलों में आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को जावेद अहमद मट्टू (32) को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया था। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नबीला वली ने मट्टू को अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन पर एक सप्ताह के लिए हिरासत में भेज दिया।

हथियारों को खेप लेने दिल्ली आया था मट्टू
मट्टू को निजामुद्दीन के पास डीएनडी से उस समय पकड़ा गया, जब वह हथियारों की खेप लेने दिल्ली आया था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जावेद पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। ये जम्मू कश्मीर में वर्ष 2010-11 से आतंकी वारदात को अंजाम दे रहा था। दिल्ली पुलिस उसे कई महीनों से तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि आतंकी दिल्ली किसी वारदात के लिए तो नहीं आया था। जावेद मट्टू ए++ का आतंकी है। इसके भाई रहीस मट्टू ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया था।

खूंखार आतंकी है मट्टू
बारामूला के सोपोर के कुशल मट्टू निवासी जावेद अहमद मट्टू उर्फ इरसाद अहमद मल्ला उर्फ एहसान ने कॉलेज में पढ़ाई छोड़ दी थी। ये उत्तरी कश्मीर, विशेषकर सोपोर, जम्मू-कश्मीर के इलाके में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के सात खूंखार आतंकवादियों के गिरोह का सरगना है। वह पिछले 13 वर्षों से अपनी पकड़ से बचता रहा है। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में घायल होने के बाद वह भूमिगत हो गया था और पाक आईएसआई के निर्देश पर नेपाल भाग गया, क्योंकि जम्मू-कश्मीर पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद इसने आतंकी वारदात कम कर दी थीं।

इन आतंकी वारदातों में शामिल रहा
जावेद जम्मू-कश्मीर में 11 ज्ञात आतंकवादी हमलों में वांछित था और उस पर 10 लाख से अधिक का इनाम था। वह जम्मू-कश्मीर में पांच ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है। साथ ही पांच पुलिस कर्मियों की हत्या और कई पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों को घायल करने में भी शामिल था। जावेद सोपोर में एक आईईडी विस्फोट में भी शामिल रहा है।