{"_id":"6568cbdb5ab646188e0bf198","slug":"hiv-positive-married-living-a-happy-life-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: शादी के बंधन में बंधे HIV पॉजीटिव, जी रहे खुशहाल जीवन, पति-पत्नी पॉजीटिव पर बेटा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: शादी के बंधन में बंधे HIV पॉजीटिव, जी रहे खुशहाल जीवन, पति-पत्नी पॉजीटिव पर बेटा स्वस्थ
Fri, 01 Dec 2023 04:11 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 01 Dec 2023 04:11 PM IST
सार
एचआईवी वायरस को दवाइयों से लगातार कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो इस बीमारी में दवाइयों से अधिक काउंसलिंग काम करती है। मरीजों में नकारात्मक और बुरे विचारों से छुटकारा दिलवाने के लिए उनमें आत्मविश्वास पैदा करने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
HIV AIDS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचआईवी के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी जागरूकता के कारण अब लोग इस लाइलाज बीमारी को भी सकारात्मकता के साथ ले रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज एचआईवी पॉजीटिव इलाज के दौरान शादी के बंधन में बंधकर खुशहाल जिंदगी जीने की राह पर आगे बढ़ रहे है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में लगातार एचआईवी पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
एचआईवी वायरस को दवाइयों से लगातार कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो इस बीमारी में दवाइयों से अधिक काउंसलिंग काम करती है। मरीजों में नकारात्मक और बुरे विचारों से छुटकारा दिलवाने के लिए उनमें आत्मविश्वास पैदा करने की आवश्यकता होती है। जिला नागरिक अस्पताल की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज का आत्मविश्वास खत्म हो जाता है, लेकिन काउंसलिंग के जरिए मरीज को हेल्दी लाइफ के लिए जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मरीज को भले ही लाइफटाइम दवाइयों के सहारे की जरूरत होती है, लेकिन इसके बावजूद भी आत्मविश्वास और जीने की चाह में कुछ लोग इस बीमारी को भी मात देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
पॉजीटिव होने के बावजूद की शादी, एक साल का हुआ बेटा
एचआईवी पॉजीटिव व्यक्ति को लेकर समाज को अपनी नकारात्मक सोच को बहुत ज्यादा बदलने की जरूरत है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति बीमारी को लेकर कम और समाज से इसे छुपाकर रखने की जद्दोजहद में अधिक मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। यह कहना है एचआईवी पॉजिटिव मधु का बदला हुआ नाम। उन्हें इलाज के दौरान एचआईवी पॉजीटिव जय बदला हुआ नाम से प्यार हुआ और उन्होंने वर्ष 2021 में शादी कर ली। आज उनका एक वर्ष का एक बेटा है जोकि बिल्कुल स्वस्थ है।
विज्ञापन
नकारात्मक रवैये से उभरने की आवश्यकता
एआरटीसी ईएसआई सेक्टर-8 के इंचार्ज डॉ. मनीष दलाल का कहना है कि एचआईवी पीड़ित का दवाइयों के अलावा काउंसलिंग के जरिए सफल उपचार हो सकता है। लोगों को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनके पास तीन जिलों के 2200 मरीज आते हैं। यहां रोजाना 80 से 100 मरीजों की काउंसलिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को हर प्रकार की मदद उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि समाज को पता लगने के डर से कुछ लोग आत्महत्या करने तक करने का फैसला ले लेते हैं। जोकि समाज के नकारात्मक रवैये का नतीजा है।
लगातार बढ़ रहा एचआईवी पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से भले ही लगातार एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एचआईवी पॉजीटिव मरीजों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी खासी संख्या में शामिल हैं। वर्ष 2019 में कुल 65,323 लोगों ने एचआईवी की जांच करवाई, इसमें से 235 पुरुष और 94 महिलाएं और 15 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। जबकि वर्ष 2020 में कोरोना के चलते केवल 50,922 लोगों ने जांच करवाई, इसमें से 141 पुरुष और 65 महिलाएं के अलावा नौ गर्भवती शामिल रहीं। इसी प्रकार वर्ष 2021 में 248 पुरुष और 75 महिलाएं 16 गर्भवती पॉजीटिव पाई गईं। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा बढ़ गया, जिसमें 489 पुरुष, 112 महिलाएं और 33 गर्भवती, जबकि वर्ष 2023 में अभी तक 505 मरीज एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं।
लोगों को जागरूक होकर इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में विभाग का सहयोग करने की आवश्यकता है। दवाइयों से इस वायरस को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। विभाग की ओर से इस संबंध में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. महेन्द्र गोयल, चिकित्सक