फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hit and run in delhi

बेरहमी से कुचलने का वीडियो आया सामने

Thu, 09 Apr 2015 06:54 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
hit and run in delhi

दिल्ली के राजौरी गार्डेन में एक दिल दहला देने वाला रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां एक कार ने एक शख्स को बड़ी बेरहमी से दौड़ाकर टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर के बाद आदमी कार के नीचे आ गया। लेकिन कार नहीं रुकी। वह कार तब तक चलती रही जब तक उसके सामने खड़ी हुई एक अन्य कार से जाकर टकरा नहीं गई।

पूरी घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को एक हिन्दी समाचार चैनल ने सामने लाया है। इसमें एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही है और उसके सामने एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।

विज्ञापन

महिला चला रही थी कार

hit and run in delhi

कार को सामने आते देख वहां सो रहे कुछ और लोग भी भागने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एक शख्स सोए आदमी को अपनी गोंद में लेकर कार के सामने से भाग रहा है।

लेकिन एक शख्स जो ठीक कार से सटा हुआ भाग रहा है। वह उस कार के नीचे आ जाता है। और कार आगे आकर एक अन्य कार से टकरा जाती है।

घटना 8 अप्रैल यानी बीते कल सुबह 6.45 बजे की है। हादसे के वक्त कार को एक महिला चला रही थी और उसका पति कार में बैठा हुआ था।

अस्पताल से पति-पत्नी फरार

hit and run in delhi

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के राजौरी गार्डेन में बुधवार सुबह एक शख्स और उनकी पत्नी बैगन आर कार से कही निकले। लेकिन रास्ते में वे हादसे के शिकार हो गए।

इस दौरान उनकी कार से 40 वर्षीय प्रमोद बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद कार में सवार महिला और उसके पति ने प्रमोद को वहां से उठाया और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से भाग गए।

हालांकि, पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर ली है। मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed