फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   History sheeter distributed notes after namaz in mosque, video went viral, arrested for breach of peace in dadri

Dadri News : हिस्ट्रीशीटर ने मस्जिद में नमाज के बाद बांटे नोट, वीडियो वायरल, शांति भंग में गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 06:26 AM IST
सार

पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहिद दादरी में चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
History sheeter distributed notes after namaz in mosque, video went viral, arrested for breach of peace in dadri
वीडियो से लिया गया चित्र... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हिस्ट्रीशीटर ने लोगों को नोट बांट दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहिद दादरी में चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के मेवातियान मोहल्ले में स्थित पीपल वाली मस्जिद में नमाज के बाद शाहिद ने नोट बांटने शुरू कर दिए। नोट लेने के लिए बच्चों की भीड़ जुट गई। रुपये झपटने के लिए बच्चों में मारामारी मच गई। 
विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि नोट बांटने वाला शाहिद नगर में चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि शाहिद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 6 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो प्रकरण की जांच के बाद शांतिभंग के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed