{"_id":"5d8eb5658ebc3e014d681398","slug":"historical-ramlila-in-delhi-starts-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला का आगाज कल से, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला का आगाज कल से, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रहेगा प्रतिबंध
Sat, 28 Sep 2019 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक पर रहेगी पाबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार से ऐतिहासिक रामलीला का आगाज होगा। करीब 50 से ज्यादा स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। दिल्ली में सबसे बड़ा मेला लाल किला मैदान, रोहिणी के जापानी पार्क, अशोक विहार और यमुनापार इंद्रप्रस्थ में लगा है।
विज्ञापन
सभी जगह रामलीला भगवान श्रीगणेश की वंदना के साथ शुरू होगी। जबकि शनिवार से रोहिणी सेक्टर -11 स्थित नवश्री केशव रामलीला के अलावा आदर्श विहार फेज- 2 की रामलीला में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
लालकिला मैदान पर नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी के राहुल शर्मा ने बताया कि उनके यहां इस वर्ष हाईटेक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। विशाल एलईडी स्क्रीन के अलावा रावण-जटायू युद्ध, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, सीता स्वयंवर के लिए हाईड्रॉलिक मंच देखने को मिलेगा। रामलीला में इस वर्ष प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगेगा। शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कमेटी के चेयरमैन बलराम गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विजयदशमी पर जानीमानी कलाकार सुगंधा मिश्रा का कार्यक्रम होगा। लीला के मुख्य द्वारों को राजस्थानी लुक दिया गया है। प्रधान हरि चंद अग्रवाल ने बताया कि कलाकारों की पोशाक भी आकर्षक रंगो में दिखेंगी।
श्रीराम बरात में चारों भाइयों का विवाह दिखाया जाएगा। पहली बार किसी लीला में सीता हरण के बाद माता पार्वती द्वारा भगवान राम की परीक्षा लेना, शंकर भगवान द्वारा माता पार्वती का त्याग करने की लीला का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा।
रामलीला में हर द्वार का दिया नाम
श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी के रवि जैन ने बताया कि रविवार से लालकिला मैदान के पास माधवदास पार्क में रामलीला शुरू होगी। पुष्प वर्षा और भगवान गणेश के पूजन के साथ लीला शुरू होगी। पहली बार प्रवेश के लिए चार द्वार बनाए गए हैं। इनके नाम भगवान राम, राजा जनक, महर्षि बाल्मीकि और तुलसी है। हनुमान का आकाश में उड़ने का दृश्य होगा। तलवारों से चिंगारियों, अग्नि तीर व विलाप के दृश्यों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। एक द्वार को कोणार्क मंदिर का रूप दिया गया है।
टीवी कलाकार दिखेंगे मंच पर
रोहिणी सेक्टर-11 स्थित जापानी पार्क में नव श्री केशव रामलीला का मंच पूरी तरह से तैयार है। यहां टीवी कलाकार मंचन करते दिखाई देंगे। कमेटी के अध्यक्ष जय किशन बंसल ने बताया कि मंच को 142 फीट ऊंचा और 42 फीट चौड़ा व तीन मंजिला तैयार किया गया है। जिस पर भगवान शिव और नटराज की भव्य मूर्ति विराजमान हैं। 28 सितंबर से यहां रामलीला शुरू होगी।