{"_id":"5eaca6057d86a2aeae7e149781d2aab1","slug":"his-wife-taken-away-from-him-than-he-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी उससे दूर हो गई तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी उससे दूर हो गई तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-39 में एक केबल ऑपरेटर ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से पटना निवासी रोहित कुमार (25) सी-81 में किराए के एक घर में रहता था।
विज्ञापन
रोहित केबल ऑपरेटर था। सोमवार को काम से लौटने के बाद वह अपने घर चला आया। मंगलवार दोपहर उसका एक साथी घर पहुंचा और बहुत देर तक घंटी बजाने के बाद भी गेट नहीं खुला तो उसे संदेह हुआ।
विज्ञापन
मामले की सूचना उसने पड़ोसियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वहां रोहित पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। रोहित शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
रोहित की पत्नी निशा दोनों बच्चों के साथ बरौला में किराए के घर में रहती है और रोहित अलग घर में रहता था। पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।