{"_id":"66ff95ca8dcff82e950a9345","slug":"hip-implant-of-23-kg-65-year-old-woman-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ सर्जरी: उम्र से तीन गुना कम वजन की महिला का कूल्हा प्रत्यारोपित, हड्डियों में कैल्शियम की कमी से समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ सर्जरी: उम्र से तीन गुना कम वजन की महिला का कूल्हा प्रत्यारोपित, हड्डियों में कैल्शियम की कमी से समस्या
Fri, 04 Oct 2024 01:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:07 PM IST
सार
डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का कम वजन, छह माह से बिस्तर पर रहना और दिल व फेफड़ों की खराब स्थिति के कारण सर्जरी करना काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हड्डियों में कैल्शियम की कमी से परेशान महज 23 किलो की 65 साल की महिला का निजी अस्पताल में सफल कूल्हा प्रत्यारोपित हुआ। डॉक्टर इसे दुर्लभ सर्जरी बता रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का कम वजन, छह माह से बिस्तर पर रहना और दिल व फेफड़ों की खराब स्थिति के कारण सर्जरी करना काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
आर्थोपेडिक विभाग डॉ. अश्विनी मायचंद ने बताया कि मरीज एवस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) रोग से पीड़ित थी। इनका दोनों कूल्हा बदलकर कृत्रिम कूल्हा प्रत्यारोपित किया गया है। मरीज का शरीर व हड्डियां कमजोर थी।
विज्ञापन
सर्जरी के दौरान 20 मिली लीटर रक्तस्राव होने पर मौत भी हो सकती थी। ऐसे में सात सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाकर दोनों कूल्हा बदले गए। छह माह बाद अब वह चल पाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि इस रोग में हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाती है। इस वजह से कूल्हे खराब हो जाते हैं। इसका बड़ा कारण स्टेरायड है।
विज्ञापन