फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindurao and other north Delhi MCD hospital doctors strike called off after a meeting

दिल्ली: खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल, खाते में आई सितंबर तक की सैलरी, काम पर लौटे चिकित्सक

Wed, 28 Oct 2020 10:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 28 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hindurao and other north Delhi MCD hospital doctors strike called off after a meeting
खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से वेतन न मिलने को लेकर दिल्ली के अस्पतालों में चल रही हड़ताल को बुधवार शाम खत्म कर दिया गया। सभी निगम अस्पतालों को डॉक्टर अब पूर्व की तरह फिर से ड्यूटी में रहेंगे। 

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिशनर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद अपसी सहमती से कई फैसले लिए गए। 
विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले सभी अस्पतालों के डॉक्टरों का सितंबर महीने तक का वेतन आज ही मुख्यालय द्वारा रिलीज कर दिया जाएगा। इसके बाद एनडीएमसी के मेयर जय प्रकाश ने बताया कि अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, टेक्निशियन और वॉर्ड बॉय की सितंबर तक सैलरी उनके खाले में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि भविष्य में भी हर महीने डॉक्टरों को समय से वेतन मिल जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से जब डॉक्टर हड़ताल पर थे, उनकी गिनती छुट्टियों में नहीं की जाएगी। हाड़ताल वाले दिनों पर डॉक्टरों को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed