{"_id":"68a439d4d467ee1058e00d2caa2ae067","slug":"hindu-yuva-vahini-protest-on-pk-tax-free-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ‘पीके’ टैक्स फ्री करने के बाद फिर हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ‘पीके’ टैक्स फ्री करने के बाद फिर हुआ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने रविवार को एमएसएक्स मॉल ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन करके पीके फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रधान चैनपाल सिंह भाटी ने कहा कि फिल्म में देवी-देवताओं को अशोभनीय रूप से दर्शाया गया है। इससे एक विशेष वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
जिला संयोजक योगराज सिंह ने कहा कि यूपी सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करके समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
फिल्म पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सरकार इस तरह की फिल्मों को बढ़ावा देकर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत कर रही है।
विज्ञापन