फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindon canal bridge will be eight lane from new year

नए साल से आठ लेन का हो जाएगा हिंडन नहर पुल 

Fri, 27 Dec 2019 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
Hindon canal bridge will be eight lane from new year
हिंडन नहर पुल - फोटो : Social Media

नए साल के पहले दिन से यूपी गेट के पास हिंडन नहर पुल आठ लेन का हो जाएगा। नए साल पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर दो लेन खोले जाएंगे। इससे यह पुल आठ लेन का हो जाएगा। पहले से छह लेन चालू हैं। पुल के दोनों ओर से दो-दो लेन चालू होने के चलते अब यहां जाम का संकट नहीं रह जाएगा। अगले एक दो माह में कुल 14 लेन चालू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एनएचएआई ने यूपी गेट के पास पुल बनाने के पहले दोनों ओर चौड़ी सड़कें बना दी। छिजारसी कट चौराहा से यूपी गेट के बीच चौड़ी सड़कों पर चलने वाले बडी संख्या में वाहन एनएच के पुराने चार लेन पर फंस जाते थे। इससे भीषण जाम लगता था। 
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए एनएचएआई ने सितंबर में पुल का काम तेजी से शुरू किया, लेकिन प्रदूषण के बढे़ स्तर के चलते करीब डेढ़ माह तक निर्माण रुका रहा। नौ दिसंबर को निर्माण पर से रोक हटने के बाद तेजी से काम करते हुए गाजियाबाद से दिल्ली की ओर दो लेन को 11 दिसंबर को खोल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दिल्ली जाने वाले चालकों को काफी राहत मिली। एक तरफ का जाम खत्म हो गया। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि अब एक जनवरी से दिल्ली से गाजियाबाद की ओर दो लेन खोल दिए जाएंगे। इससे पहले 30 सितंबर को छिजारसी कट के पास हिंडन के पुल पर चार लेन खोले गए थे। ऐसे में जनवरी से यूपी गेट से विजय नगर के बीच वाहन कहीं अधिक फर्राटे भरेंगे। 

अधिकारियों ने बताया कि पुल बनकर तैयार हो चुका है। सारे पिलर कंप्लीट हो चुके हैं। पुल पर सिर्फ अब स्लैब का काम बचा है। इस स्लैब के माध्यम से नई रोड को पुल से जोड़ने का काम जारी है। अगले पांच-छह दिनों में पुल का सारा काम पूरा हो जाएगा। 

15 दिन में तीन फीसदी किया काम, 64 फीसदी हुआ पूरा
दिवाली से पहले जब प्रदूषण के चलते एनएच के निर्माण पर रोक लगी थी, तब मेरठ एक्सप्रेस-वे के फेज टू यूपी गेट से डासना के बीच 61 फीसदी काम पूरा हुआ था। निर्माण पर रोक हटने के बाद 10 दिसंबर से एनएचएआई ने काम शुरू किया है। 15 दिनों में एनएचएआई ने तीन फीसदी काम पूरा किया है। अब तक 64 फीसदी काम पूरा हुआ है। 

अधिकारियों का कहना है कि अभी सिर्फ दिन में काम करने की इजाजत है। रात में निर्माण पर रोक है, जबकि हाईवे बनाने का काम रात में ज्यादा होता है। अधिकारियों का दावा है कि अगले साल मई में मेरठ एक्सप्रेस-वे चालू कर दिया जाएगा। 


जनवरी में खोले जाएंगे सीआईएसएफ और खोड़ा अंडरपास
सीआईएसफ रोड से ठीक सटे बन रहे अंडरपास को जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में खोल दिया जाएगा। इससे इंदिरापुरम और नोएडा के बीच सफर करने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। इस समय लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, खोड़ा पुश्ता संख्या दो पर निर्माणाधीन अंडरपास का अब रोड व फिनिशिंग का काम बच गया है। इस समय अंडरपास के नीचे सिर्फ दो पहिया वाहन किसी तरह गड्ढेनुमा रास्ते से गुजर रहे हैं। यहां पर एनएचएआई ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed