{"_id":"5cd0b977bdec22075d238f7b","slug":"hindon-airport-expanding-22-thousand-yards-of-land-will-be-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन एयरपोर्ट विस्तार के लिए 22 हजार गज जमीन की और होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन एयरपोर्ट विस्तार के लिए 22 हजार गज जमीन की और होगी खरीद
Tue, 07 May 2019 04:17 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 07 May 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन हवाई अड्डे को स्थायी तौर पर संचालित रखने के लिए प्रशासन जमीन खरीद कराने को तैयार है। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अवगत कराया गया है कि एयरपोर्ट के लिए करीब 22 हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर किसान सहमत हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि हिंडन एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़क की जमीन पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब साढ़े नौ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सीधे किसानों से खरीदी गई है, जबकि टर्मिनल के लिए जमीन अथॉरिटी ने तीन वर्षों के लिए किसानों से लीज पर ली है। अथॉरिटी को लगता है कि वर्तमान में लीज पर ली गई जमीन से ही काम चल जाएगा तो फिर उन्हीं किसानों से बात की जाएगी, जिनकी जमीन लीज पर ली गई है।
विज्ञापन
अगर अथॉरिटी भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर अतिरिक्त जमीन की भी मांग रखती है तो उसे चिन्हित कर बताए जिससे किसानों से वार्ता की जा सके। पत्र का जवाब आने पर जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सीएम कार्यालय को पत्र लिखकर हिंडन हवाई अड्डे को स्थायी तौर पर संचालित रखने के लिए जमीन खरीद की इच्छा जताई थी। इस पर सीएम दफ्तर ने डीएम गाजियाबाद को पत्र लिखकर जमीन खरीद की संभावनाओं के बारे में पूछा है।
विज्ञापन