फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindi hain hum working in hindi will increase awareness about it

हिंदी हैं हमः हिंदी में काम करके ही बढ़ा सकेंगे इसके प्रति जागरूकता

Tue, 25 Aug 2020 10:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Hindi hain hum working in hindi will increase awareness about it
वेद प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

रेलवे में राजभाषा नीति के तहत हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष जोर दिया गया। शत-प्रतिशत हिंदी का अनुपालन पर जोर दिया जाता है। यह कहना है कि डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर कारपोरेशन (डीएफसीसीआईएल) के जनरल मैनेजर वेद प्रकाश का। उन्होंने अमर उजाल की पहल को बेहतरीन बताया।

विज्ञापन


वेद प्रकाश के मुताबिक, हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। प्रत्येक तिमाही में राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक कर समीक्षात्मक रिपोर्ट रेल मंत्रालय, गृहमंत्रालय को भेजा जाता है।
विज्ञापन


राजभाषा पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। इसके तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता, हिंदी कार्याशाला का आयोजन किया गया। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कार्यालय में 165 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी निबंध, हिंदी शब्द ज्ञान, राजभाषा प्रश्न मंच, हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वेबसाइट को हिंदी भाषा में शीघ्र ही शुरू  किया जाएगा। इसके साथ ही हिंदी में निविदा है, सूचनाएं है, अधिसूचना है, विज्ञापन है, कार्यालय आदेश है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं है जो कॉरपोरेट कार्यालय में किया जा रहा है।


कॉरपोरेट कार्यालय में पुस्तकालय है जिसमें हिंदी भाषा की ज्ञानवर्धक पुस्तके है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिंदी की किताबें है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिंदी को पढ़ सके। डीएफसीसीआईएल के अन्य यूनिट में भी राजभाषा पर बल दिया जाता है ताकि हिंदी के प्रति लोगों में उत्सुकता, जागरूकता और कार्य करने की प्रतिबद्धता बढ़ जाती है। इस तरह का हर वह प्रयास सराहनीय है। अमर उजाला की पहल भी बेहतरीन कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed