फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Himachal Pradesh governor kalraj Mishra says Now constitutional responsibility has increased

हिमाचल के राज्यपाल बनाए जाने पर बोले कलराज मिश्र- अब राजनैतिक जिम्मेदारी कम, संवैधानिक ज्यादा

Mon, 15 Jul 2019 10:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 15 Jul 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh governor kalraj Mishra says Now constitutional responsibility has increased
राज्यपाल बनने पर कलराज मिश्र को दी बधाई देने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा के बाद शहर स्थित उनके आवास सेक्टर-51 में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। इसमें पूर्व मंत्री व प्रदेश गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, रविकांत मिश्रा, अमित त्यागी, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र पाठक, सत्यपाल यादव, अश्वनी यादव, विवेक शुक्ला, जितेंद्र पाठक समेत काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Himachal Pradesh governor kalraj Mishra says Now constitutional responsibility has increased
कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला

नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि अब संवैधानिक जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। संविधान के मुताबिक प्रदेश व केंद्र सरकारी की योजनाएं सहीं ढंग से लागू होंगी, इस बात पर नजर रखी जाएगी। कहा कि नेतृत्व के विश्वास को कायम रखने का प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल ने यह बातें सोमवार को अपने आवास सेक्टर-51, नोएडा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू कराया जाएगा

Himachal Pradesh governor kalraj Mishra says Now constitutional responsibility has increased
कलराज मिश्र(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कलराज मिश्र ने कहा कि अब सक्रिय राजनीति नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के कामकाज पर नजर रखने का काम होगा। सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश को सर्व शक्तिमान बनाना है, देश उन्नति करे, सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के नियमों कायदों का उन्होेंने पालन किया। पिछली सरकार में वह केंद्रीय मंत्री थे, जैसे ही उनकी उम्र 75 के पार हुई तो केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और दिल्ली का आवास भी तुरंत ही खाली कर दिया था। चूंकि केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, अब उसे निभाऊंगा।

विज्ञापन

लंबा राजनैतिक अनुभव

Himachal Pradesh governor kalraj Mishra says Now constitutional responsibility has increased
कलराज मिश्र(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

-1963 में आरएसएस से जुड़े
-1968 में जनसंघ में संगठन मंत्री
-जेपी आंदेलन से जुड़े, संयोजक
-आपातकाल में 19 माह जेल में रहे
-1977 में जनता पार्टी से जुड़े
-1978 में राज्यसभा सांसद रहे, सबसे कम उम्र 36 साल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
-1980 में भाजपा प्रदेश महामंत्री, 1986 में एमएलसी, 1991 में प्रदेश अध्यक्ष, 1997 में प्रदेश में मंत्री
-1999 में प्रदेश अध्यक्ष, 2001 में राज्य सभा सदस्य, 2003 में पंजाब-दिल्ली प्रभारी, 2006 मेें बिहार प्रभारी, 2012 में एमएलसी
-2014 में देवरिया से सांसद व केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed