फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hill station offers in noida

पहाड़ों पर छुट्टी मनाने वालों के लिए खुशखबरी

Sun, 19 Apr 2015 01:07 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
Hill station offers in noida

सेक्टर-52 स्थित गिझोड़ के अमित अवाना पूरे परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां शिमला में बिताएंगे। उन्होंने एक टूर पैकेज की बुकिंग करा रखी है।

विज्ञापन


अवाना की तर्ज पर आगामी माह में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने पर शहर के कई अभिभावक देश की चुनिंदा हिल स्टेशन पर जाने की तैयारी कर चुके हैं।

दरअसल, टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों की ओर से दिए जा रहे गर्मी की छुट्टियों के पैकेज लोगों को खूब लुभा रहे हैं। कंपनियों ने लुभावने दर पर लोगों को पैकेज उपलब्ध करा रखे हैं।
विज्ञापन


यहां ग्राहकों को कई तरह के अन्य विकल्प भी दिए जा रहे हैं। इसमें हवाई जहाज का टिकट व होटल की बुकिंग के लिए अलग से पैकेज है। वहीं, खाने-पीने के अलावा घूमने के लिए अलग से शुल्क निर्धारित है। किसी पैकेज में सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हो रही एक दर्जन से ज्यादा बुकिंग

Hill station offers in noida

इस बारे में सेक्टर -18 स्थित ब्ल्यू बेल टूर एंड ट्रेवल के प्रबंधक वैभव त्यागी ने बताया कि छुट्टियों में कश्मीर, शिमला, नैनीताल, मसूरी, गोवा आदि लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।

पर पिछले दिनों कश्मीर में आई आपदा के चलते लोग वहां कि बुकिंग कम करवा रहे हैं। उनका कहना है कि छुट्टियों में आउटिंग का मजा लेने के लिए रोजाना एक दर्जन से ज्यादा लोग बुकिंग कराने के लिए आ रहे हैं।

इस बात पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सरदार सिंह ने बताया कि आगामी 20 मई से गर्मी की छुट्टियां हो जाएंगी। गर्मी की छुट्टियों के बाद आगामी 01 जुलाई से स्कूल दोबारा खुलेंगे। इस बीच में बच्चों के घूमने के लिए यही सही समय होता है।

20 से 30 फीसदी महंगा पड़ेगा पैकेज

Hill station offers in noida

वैसे तो हर साल ही पैकेज में बढ़ोतरी होती ही रहती है पर पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार का पैकेज लोगों को 20 से 30 फीसदी तक महंगा पड़ेगा।

टूर एंड ट्रेवल एजेंटों की मानें तो पिछले वर्ष की तुलना में हवाई यात्रा व होटल का खर्च कुछ महंगा है। लिहाजा पैकेज थोड़ा महंगा हो गया है। इसके अलावा खाने-पीने के खर्च में भी थोड़ा अंतर आ सकता है।

यह सुविधाएं मिलेंगी

- दोनों तरफ का एयर फेयर
- बस व टैक्सी की सुविधा
- थ्री स्टार होटल
- डिनर-नाश्ता
- टूर गाइड
- दर्शनीय स्थल व शहर भ्रमण

नोएडा से अन्य हिल स्टेशनों के पैकेज

Hill station offers in noida

शहर    पैकेज (कपल)    कीमत (रुपये में)
शिमला    दो रात तीन दिन    12,000
गोवा    तीन रात चार दिन    34,000
कश्मीर    तीन रात चार दिन    38,000
नैनीताल    दो रात तीन दिन    12,000
मंसूरी    तीन रात चार दिन    10,000

नोट: टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों के पैकेज में अंतर हो सकता है, समूह में जाने वाले लोगों के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 500 से 1000 तक की छूट मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed