{"_id":"915cf0fd9911a00535da35be38355e26","slug":"highway-58-jammed-from-the-rain-stranded-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हाईवे 58 जाम,फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हाईवे 58 जाम,फंसे वाहन
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 30 Jun 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के पानी से हाईवे पर कई स्थान पर जलभराव हो गया। इस कारण हाईवे पर जगह-जगह जाम लगा रहा। नोएडा और मेरठ आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हाईवे किनारे जलभराव से जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसएसपी के मोदीनगर जाते वक्त ही पुलिस हाईवे पर जाम खुलवाती नजर आई। एसएसपी के जाते ही हाईवे से पुलिस भी गायब हो गई।
विज्ञापन
तेज बारिश ने जहां गर्मी की तपिश से लोगों को राहत देने का काम किया। वहीं, हाईवे किनारे जमा हुआ बारिश का पानी लोगों के मुसीबत बन गया। हाईवे पर कई स्थान पर पानी भरा होने के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। मगर पुलिस कहीं भी जाम खुलवाती नजर नहीं आई।
साढे़ ग्यारह बजे पुलिस को एसएसपी के मोदीनगर जाने की सूचना मिली तो थाना पुलिस हाईवे पर जाम खुलवाने पहुंची। एसएसपी जाम में न फंसें इसके लिए सभी कट पर पुलिस कर्मी तैनात रहे और वे यातायात व्यवस्था सुचारु कराते नजर आए।
एसएसपी के निकलते ही हाईवे पर दोबारा जाम लगना शुरू हो गया। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस सिर्फ वीआईपी को जाम से निकालने का प्रयास करती है। वहीं, आम आदमी जाम से जूझता रहे इससे पुलिस को काई फर्क नहीं पड़ता है।