{"_id":"5eb2ecd6e998f8488f36493b","slug":"highest-corona-infected-found-in-a-day-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 17 संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 104","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 17 संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 104
Wed, 06 May 2020 10:42 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में बुधवार को 17 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। यह अब तक एक ही दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज हैं। इससे पहले 4 मई को कोरोना के 11 मरीज सामने आए थे। इसके बाद जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 104 पर पहुंच गई है। इनमें से 51 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज 53 हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद में दो नए केस मिले
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। इसमें 14 वर्षीय किशोर और 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। किशोर को स्वास्थ्य विभाग ने घर पर ही एकांतवास में रखा है, जबकि बुजुर्ग को कोविड-19 अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 हो गई है।
विज्ञापन