फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High speed scooty collided with divider, minor died in the accident

Delhi Accident: तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, नाबालिग की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Sat, 21 Jun 2025 06:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jun 2025 06:23 PM IST
सार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। घायल नाबालिग के बयान पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
High speed scooty collided with divider, minor died in the accident
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कापसहेड़ा इलाके में तेज रफ्तार स्कूटी के डिवाइडर से टकराने से एक नाबालिग की मौत हो गई, वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त राजन(15) के रूप में हुई है, वहीं घायल की पहचान अमन (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। घायल नाबालिग के बयान पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 19 जून की दोपहर कापसहेड़ा थाना पुलिस को इंडियन ऑयल कट के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस को एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर बताया कि घटना के समय स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी और स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में दो नाबालिग घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पास के दीपन अस्पताल में लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने कापसहेड़ा निवासी 15 साल के राजन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन को इलाज के लिए एम्स में रेफर कर दिया है। पुलिस ने राजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल में रखवाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस एम्स पहुंची, जहां अमन का इलाज चल रहा था। अमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह परिवार के साथ कापसहेड़ा इलाके में रहता है। 19 जून को वह अपने दोस्त गौतम की स्कूटी लेकर अपने दोस्त राजन के साथ बिजवासन फार्म हाउस घूमने गया था। वहां से वापस आने के दौरान राजन स्कूटी चलाने का जिद्द करने लगा। उसने स्कूटी राजन को चलाने के लिए दे दिया।


अमन का आरोप है कि राजन स्कूटी को तेज रफ्तार और आरी-तिरछी चलाने लगा। उसने उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। इंडियन ऑयल कट से कापसहेड़ा की ओर जाते समय अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों दूर जा गिरे। आस पास मौजूद लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed