फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High speed bike collided with divider on Signature Bridge, two people died

Delhi Accident: सिग्नेचर ब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो लोगों की हुई मौत

Sun, 20 Apr 2025 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 20 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

पुलिस जांच में पता चला कि तीनों युवक आजादपुर गांव के रहने वाले थे। तीनों आस पड़ोस में रहते थे और इनके बीच दोस्ती थी। इरफान बाइक चला रहा था। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ यमुनापार में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गया था।

विज्ञापन
High speed bike collided with divider on Signature Bridge, two people died
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिग्नेचर ब्रिज पर एक सड़क हादसे में एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि उनके एक दोस्त घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तीन दोस्त बाइक पर यमुनापार से आजादपुर जा रहे थे। इस दौरान सिग्नेचर ब्रिज पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घायलों को पुलिस नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने 15 साल के अरशद और 20 साल के इरफान को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि तीनों युवक आजादपुर गांव के रहने वाले थे। तीनों आस पड़ोस में रहते थे और इनके बीच दोस्ती थी। इरफान बाइक चला रहा था। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ यमुनापार में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गया था। जहां से तीनों बाइक से वापस आजादपुर गांव जा रहे थे। इरफान की कुछ माह बाद यमुनापार की रहने वाली एक लड़की से शादी होने वाली थी। मामले की जांच में पता चला कि घटना के समय बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इस कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed