{"_id":"bc7cf6edde70391f831db4253128fddb","slug":"high-profile-fraud-through-facebook-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक-वाट्सएप के जरिए हाई प्रोफाइल ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक-वाट्सएप के जरिए हाई प्रोफाइल ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में प्रेमी को लाखों रुपये देकर धोखा खाने वाली पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पीड़िता ने पुलिस को अपने बैंक खाते की स्टेटमेंट और वाट्सएप व फेसबुक एकाउंट की डिटेल भी उपलब्ध कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि शहर के एक हाई प्रोफाइल परिवार की तलाकशुदा महिला की दोस्ती ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले मध्य प्रदेश के अभिषेक से फेसबुक पर हुई थी। अभिषेक के शादी करने के झांसे में आई महिला ने उसे कई बार में साढ़े आठ लाख रुपये भेजने के साथ कुछ प्राइवेट मैसेज किए थे। रुपये मिलने के बाद अभिषेक ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
अभिषेक ने महिला के मैसेज वाट्स एप के ग्रुप में शेयर कर दिए। मामले की जांच कर रही महिला एसआई कृष्णा ने बताया कि पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है। पीड़िता की बैंक स्टेटमेंट और साइबर एकाउंट्स की जांच की जा रही है। अभिषेक मध्य प्रदेश वापस आ गया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन