{"_id":"5cfeab9ebdec2206fc12851b","slug":"high-court-prevented-60-websites-and-radio-stations-from-broadcasting-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने 60 वेबसाइटों और रेडियो स्टेशनों को विश्व कप प्रसारण से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने 60 वेबसाइटों और रेडियो स्टेशनों को विश्व कप प्रसारण से रोका
Tue, 11 Jun 2019 12:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने क्रिकेट विश्व कप 2019 का प्रसारण करने से 60 वेबसाइटों और कुछ रेडियो स्टेशनों को रोक दिया है। कोर्ट ने यह रोक चैनल-2 ग्रुप कॉरपोरेशन की याचिका सुनवाई करते हुए लगाई है। याचिका में दावा किया गया है कि 30 मई से 14 जुलाई तक हो रहे विश्व कप के ऑडियो कवरेज के अधिकार उसके पास हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति जेआर मिढ़ा की पीठ ने इन 60 वेबसाइटों और रेडियो चैनलों, इंटरनेट और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं तथा केंद्र को नोटिस जारी किया है। इन सभी को 4 सितंबर तक जवाब दाखिल करने हैं। हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले अंतरिम आदेश में गूगल जैसे सर्च इंजनों, एयरटेल और वोडाफोन जैसे इंटरनेट, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को नियमों का उल्लंघन करने वाली उन वेबसाइटों के लिंक हटाने या बंद करने का निर्देश दिया था, जहां क्रिकेट विश्व कप का ऑडियो कवरेज अनधिकृत रूप से उपलब्ध है।
विज्ञापन
अदालत का कहना था कि तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए याचिकाकर्ता के हित में एकपक्षीय आदेश जारी करना जरूरी है। याचिकाकर्ता ने विश्व कप 2019 के आयोजक आईसीसी बिजनेस कॉरपोरेशन के साथ ऑडियो अधिकार समझौता किया था।
विज्ञापन