फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high court decision on e rickshaw

त्रिपुरा ने दिखाया रास्ता कैसे चलाया जाता है ई-रिक्शा

Tue, 05 Aug 2014 06:15 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
high court decision on e rickshaw

जहां दिल्ली में ई-रिक्शा को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिती बनी हुई है वहीं त्रिपुरा ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां बैटरी से चलने वाले वाहनों के लिए विशेष कानून को अमली जामा पहना दिया गया है।

विज्ञापन


त्रिपुरा ने 1988 में बने मोटर व्हिकल एक्ट में संशोधन करते हुए त्रिपुरा बैटरी ऑपरेटेड रिक्शा रूल्स 2014 का निर्माण किया है। इस कानून के बनने से अब शहरी क्षेत्र में बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा पर किसी तरह का कानून प्रतिबंध नहीं रह जाएगा।

विज्ञापन


राजधानी में चल रहे बवाल से निपटने के लिए त्रिपुरा की तर्ज पर कदम उठाया जा सकता है।

ई-रिक्‍शा पर त्रिपुरा ने बनाया कानून

high court decision on e rickshaw

जहां दिल्ली में ई-रिक्‍शा को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिती बनी हुई है वहीं त्रिपुरा ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां बैटरी से चलने वाले वाहनों के लिए विशेष कानून को अमली जामा पहना दिया गया है।

त्रिपुरा ने 1988 में बने मोटर व्हिकल एक्ट में संशोधन करते हुए त्रिपुरा बैटरी ऑपरेटेड रिक्‍शा रूल्स 2014 का निर्माण किया है। इस कानून के बनने से अब शहरी क्षेत्र में बैटरी से चलने वाले ई-रिक्‍शा पर किसी तरह का कानून प्रतिबंध नहीं रह जाएगा।

जनवरी में इस कानून को प्रकाशित करते हुए कहा गया है कि किसी भी ईरिक्‍शा चालक के लिए वाहन चलाने का लाइसेंस अनिवार्य होगा। चालक की उम्र 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। यह लाइसेंस तीन साल के वैध होगा बशर्ते इस दौरान चालक किसी ट्रैफिक रूल न करे।

ऐसे चल सकता है

high court decision on e rickshaw

बैटरी से चलने वाले ई-रिक्‍शा के लिए लाइसेंस बनाने की फीस 300 रूपए है जबकि इसे रिन्यू करने के लिए मात्र 100 रूपए ही देने होंगे। चालक को रोड टैक्स के रूप में साल भर के मात्र 100 रूपए देने होंगे।  

इस नियम में ये भी बताया गया है कि अरबन लोकल बॉडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर लेवल के ‌अधिकारी वाहन की जांच के बाद उसे तकनीकी अनुमोदन देंगे।  

हर रिक्‍शा चालक को इंश्योरेंश कवर भी प्राप्त होगा। ई रिक्‍शा केवल शहरी क्षेत्र में ही चलेगा और सभी रिक्‍शा को रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश

high court decision on e rickshaw

दिल्ली में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध को हटाने के लिए बैटरी रिक्शा कल्याण संघ की ओर से दायर साचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस पर 8 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट ने कहा कि ई-रिक्‍शा लोगों की जान के लिए खतरा हैं और बिना किसी उचित गाइडलाइन के इसका परिचालन अवैध है।

बता दें कि बैटरी रिक्शा कल्याण संघ ने लाखों लोगों के जीवन-यापन का हवाला देते हुए ई-रिक्शा के पंजीकरण तक उसे चलाने की इजाजत देने का आग्रह कोर्ट से किया था।

कोर्ट ने याची से पूछा सवाल?

high court decision on e rickshaw

संघ के अधिवक्ता आरके कपूर ने सोमवार को न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति सिद्घार्थ मृदुल की खंडपीठ के समक्ष याचिका पेश की। उन्होंने याचिका पर न्यायिक हित में जल्द से जल्द सुनवाई करने का आग्रह करते हुए खंडपीठ से अपने 31 जुलाई को प्रतिबंध लगाने संबंधी फैसले की पुन: समीक्षा करने को कहा था।

खंडपीठ ने सुनवाई करने की हामी भरते हुए कहा कि राजधानी में ई-रिक्शा चलाने के लिए उसका नियमन करना जरूरी है। आप यातायात के नियमों को अच्छी तरह से जानते हैं।

खंडपीठ ने याची से पूछा कि जब तक ई-रिक्शा को नियंत्रित नहीं किया जाता, तब तक उसे चलाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है।

दिल्ली में 70 हजार ई-रिक्शा

high court decision on e rickshaw

अधिवक्ता ने कहा कि राजधानी में राजधानी में करीब 70 हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं और लाखों लोग अपने जीवन यापन के लिए इन पर निर्भर हैं। मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया है और इस दिशा में प्रयास जारी है।


इसी संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में जब तक ई-रिक्शा का पंजीकरण व अन्य नियमन संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक ई-रिक्शा को चलाने की मंजूरी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तब तक यातायात पुलिस व स्थानीय प्रशासन कुछ नियम तय कर सकता है।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने गैरकानूनी रूप से चल रहे ई-रिक्शा से संचालन पर 31 जुलाई को रोक लगा दी थी। अदालत ने इस मामले पर 14 अगस्त को सुनवाई तय करते हुए सभी पक्षों से जवाब मांगा था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed