फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court baned website prem ratan dhan payo on internet

सलमान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ इंटरनेट पर नहीं, हाईकोर्ट की रोक

Fri, 06 Nov 2015 05:32 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 05:32 AM IST
विज्ञापन
High Court baned website prem ratan dhan payo on internet

हाईकोर्ट ने सलमान खान व सोनम कपूर अभिनीत हिंदी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को ऑनलाइन पाइरेसी से बचाने के लिए टोरेंट साइट समेत सौ से अधिक वेबसाइट पर फिल्म के प्रसारण व उपलब्धता पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


जस्टिस नजमी वजीरी ने दूरसंचार विभाग व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को उन वेबसाइट पर रोक लगाने का निर्देश दिया जो अवैध रूप से फिल्म दिखा रही हैं।

कोर्ट का यह निर्देश फोक्स स्टूडियोज इंडिया लिमिटेड व राजश्री प्रोडक्शन लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के बाद आया है।

यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होनी है

High Court baned website prem ratan dhan payo on internet

यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होनी है। याचिकाकर्ताओं की मांग थी कि उनकी अनुमति के बिना फिल्म किसी भी तरह से दिखाने पर रोक लगनी चाहिए।


याची के वकील साईकृष्णा ने कोर्ट को बताया कि फिल्म की डिजिटल व दूसरी प्रतियां इन वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाती हैं, तो इससे उनका कॉपीराइट का हनन होगा और उन्हें इसका नुकसान होगा।

सलमान और सोनम की ये फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए खासी उम्मीद लिए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed